भीषण सड़क हादसा; पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, चार युवकों की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

श्रीगंगानगर। जिले में रविवार देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सादुलशहर मार्ग पर खेरूवाला के पास कार पेड़ से टकरा गई। इसमें सवार चार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। गंभीर घायलों को रेफर कर दिया गया। हादसे से पहले का वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

पुलिस के अनुसार, सादुलशहर मार्ग पर टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में वजीर सिंह (30), सुखविंद्र सिंह (21) और बलविंद्र सिंह (18) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुलविंदर सिंह (23) ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। ये सभी युवक चक सोहनेवाला, तख्तहजारा और गदरखेड़ा गांव के रहने वाले थे। इसके अलावा सुरेंद्र कुमार (20) और गगनदीप सिंह (20) बुरी तरह घायल हैं। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। ये सभी यूपी पासिंग कार से हनुमानगढ़ की ओर जा रहे थे।

तख्तहजारा के पूर्व सरपंच बख्तावर सिंह ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए बताया कि तेज रफ्तार कार ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इसमें चार युवकों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाए। मामले की जांच शुरू कर दी।

हादसे से चक सोहनेवाला, तख्तहजारा और गदरखेड़ा में शोक की लहर फैल गई। अस्पताल और मृतकों के घरों पर लोग एकत्र हो गए। इधर, हादसे से कुछ समय पहले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कार सवार युवक शराब की बोतलें लहराते नजर आ रहे हैं। वीडियो हादसे की संभावित वजह पर कई सवाल खड़े कर रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000