हाईवे पर कार को रौंद घर में घुसा ट्रक, बाथरूम में महिला दबी,हवा में उछला आठ माह का मासूम,सात जख्मी

मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर थाना क्षेत्र के मोहल्ला तार में बृहस्पतिवार सुबह स्टेयरिंग फेल होने से बेकाबू सीमेंट से लदा ट्रक सड़क किनारे खड़ी कार को रौंद कर ग्रामीण के मकान में जा घुसा। बाथरूम की दीवार गिरने से महिला घायल और कार से छिटक कर सड़क पर गिरने से आठ माह का मासूम जख्मी हो गया। कार सवार अन्य लोग बाल-बाल बचे। वहीं हादसे के बाद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। सुबह साढ़े छह बजे करीब मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर कस्बा गुन्नाैर के मोहल्ला फजल से होकर के सीमेंट के कट्टों से लदा एक ट्रक सहसवान जा रहा था।उसी समय अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कार को रौंदता हुआ हाईवे किनारे स्थित रामगोपाल के मकान में जा घुसा। ट्रक की टक्कर से रामगोपाल के मकान में बाथरूम की दीवार गिर गई। इसमें महिला नीतू (35) सिर में ईंट लगने से घायल  हो गई।

कार में सवार योगेश निवासी मोहल्ला मुंडा का आठ माह का बेटा शिवांश टक्कर लगनने से कार से छिटक कर दूर सड़क पर गिरने से घायल हो गया। कार सवार अन्य लोग बाल-बाल बचे। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे और मलबे में दबी महिला को निकाल कर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं मासूम शिवांश का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ कर मौके पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया। ट्रक चालक सुरजीत सिंह निवासी गांव नगला सुंदरपुर थाना जैथरा जनपद एटा ने बताया कि अचानक से उसके ट्रक की स्टेयरिंग फेल हो गयी। जिस कारण हादसा हो गया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने बताया कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सहम गए थे कार सवार लोग 

मोहल्ला फजल में हाईवे किनारे हुई घटना को देख हर कोई हतप्रभ रह गया। ट्रक ने जिस कार को रौंदा उस कार में सात लोग सवार थे। ट्रक की टक्कर से कार पलट गई और कार में बैठा मोहल्ला मुंडा निवासी आठ माह का मासूम शिवांश हवा में उछल कर दूर सड़क पर जा गिरा और सिर में चोट लगने से घायल हो गया। कार चालक मोहल्ला मुंडा के रहने वाले योगेश ने बताया कि वह सभी लोग कस्बा में से ही एक शादी समारोह में शामिल होकर घर जा रहे थे। कार में उसकी पत्नी पूजा, आठ माह का बेटा शिवांश, भाभी कविता, मां उर्मिला, बुआ रामदुलारी आदि सवार थे।योगेश ने बताया कि वह कार से दो लोगों को उतार कर कार स्टार्ट करने वाला ही था कि उसी समय सामने आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे कार पलट गई। बेटा शिवांश हवा में उछल कर सड़क पर जा गिरा। दादी उर्मिला ने किसी तरह कार से निकल कर बेटे को उठाया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     अदालत ने किरायेदार की सारी दलीलें को दरकिनार करते हुए भवन स्वामी के पक्ष में दिया अपना फैसला, पोषणीयता के आभाव में वाद हुआ निरस्त      |     पत्नी की हत्या, फ्रिज में मिला सिर, पुलिस जांच में जुटी     |     दूल्हा बना शूटर! शादी में 5 सेकंड में 17 राउंड फायरिंग का VIDEO वायरल, पुलिस जांच में जुटी     |     प्रतापगढ़ में 4 आरोपी गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज ,मजदूरी के पैसे को लेकर मारपीट, घायल की मौत     |     फर्राटा पंखे में उतरे करंट से विवाहिता की मौत: प्रतापगढ़ में घर की सफाई के दौरान हुआ हादसा     |     बहू ने करोड़पति ससुर की कराई हत्या : नौकर को बेडरूम में छिपाया, फोन पर गाइड करती रही; शक न हो इसलिए खूब रोई     |     BJP के मंत्रियों के अहंकार की कोई सीमा नहीं, डिप्टी CM केशव मौर्या के बयान पर भड़की कांग्रेस     |     नोएडा का इंजीनियर मॉस्को में अरेस्ट:पत्नी ने CM योगी से लगाई गुहार     |     पानी से भरे गड्ढे में गिरी युवती, युवक ने बचाई जान; सोशल मीडिया से मिला परिवार     |     प्रयागराज में दो गुटों में जमकर मारपीट:मटकी फोड़ प्रतियोगिता में जमकर बवाल,लात-घूंसे और थप्पड़ बरसाए, प्रोग्राम कैंसिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000