उत्तरप्रदेशलखनऊ यूपी में पांच आईपीएस अफसरों के तबादले, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए मुक्त किए गए दिनेश कुमार पी By Pratibha Rajdar Last updated May 29, 2025 224 यूपी में बृहस्पतिवार को पांच आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। आईपीएस दिनेश कुमार पी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त किया गया है। अभी तक वह बस्ती परिक्षेत्र में पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। इसी तरह आनंद सुरेश राव कुलकर्णी को उत्तर प्रदेश मुख्यालय में तकनीकी सेवाओं में पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर तैनाती दी गई है। शिवासिम्पी चनप्पा को गोरखपुर परिक्षेत्र में पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। संजीव त्यागी को बस्ती परिक्षेत्र में पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर नियुक्ति दी गई है। शिवहरि मीना को पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में अपर पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है। समाचार 224 Share