हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र

म‌ऊ। हेट स्पीच के मामले में माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को सजा दिलाने वाले पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया है।सोमवार को पुलिस कार्यालय में तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक इलामारन ने उन सभी पुलिस अधिकारियों का सम्मानित किया,जो इस पूरे मामले के दौरान बिना किसी दबाव में आए सभी सबूतों को कोर्ट के सामने रखा।एसपी ने कहा कि वे सभी लोग बधाई के पात्र हैं।

एसपी इलामारन ने कहा कि कोर्ट ने सबूतों के आधार जो फैसला सुनाया है,उसमें हमारे पुलिस अधिकारियों की भूमिका सबसे ज्यादा है।इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने जिस तरह से तत्परता दिखाई और इससे जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच की,उसी का नतीजा है कि कोर्ट अपने मुकम्मल फैसले तक पहुंच सकी,इसके लिए इन सभी अधिकारियों को सम्मान करना हमारा फर्ज है।पुलिस की मजबूत पैरवी के लिए थाना प्रभारी, न्यायालय पैरोकार और अभियोजन अधिकारी को सम्मानित किया गया।एसपी ने कहा कि इस सफलता के बाद पुलिस विभाग की छवि और ज्यादा बेहतर हुई है।

बता दें कि अब्बास अंसारी ने 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान एक बयान दिया था,जिसे एमपी-एमएलए कोर्ट ने हेट स्पीच का मामला माना था।शनिवार को एमपी-एमएलए कोर्ट ने अब्बास को हेट स्पीच मामले में दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी।इसके बाद 24 घंटे के भीतर ही फाइल मऊ से सचिवालय पहुंची और रविवार के दिन विधानसभा सचिवालय खुलवाया गया, विधानसभा सेक्रेटरी प्रदीप दुबे ने अब्बास की सदस्यता समाप्त कर म‌ऊ सदर सीट को खाली घोषित करने के आदेश दिए, उन्होंने चुनाव आयोग को उपचुनाव कराने का प्रपोजल भेज दिया।

इस मामले इतनी तेजी इसलिए दिखाई गई क्योंकि अगर अब्बास सोमवार को हाईकोर्ट से सजा पर स्टे ले लेता, तो सीट को खाली नहीं डिक्लेयर किया जा सकता था. हालांकि, सजा के बाद अब्बास अंसारी को जमानत दे दी गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000