योगी के शपथ ग्रहण समारोह की भव्य तैयारियां,जानें विपक्ष के किन बड़े नेताओं को मिला आमंत्रण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने बाद अब योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं।पहले अटकलें लगाईं जा रहीं थीं कि 21 या 22 मार्च को योगी आदित्यनाथ दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।शपथ ग्रहण समारोह को और भव्य बनाने के लिए 25 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे जिसमें कई राज्यों के मुख्यमंत्री के अलावा सोनिया गांधी, प्रिंयका गांधी समेत सभी दिग्गज नेताओं को आमंत्रण भेजा जाएगा। सूत्रों के अनुसार इस शपथ ग्रहण की खास बात यह है कि इसमें केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पा रहे लाभार्थियों को भी बुलाने की बात कही जा रही है। करीब 50 हजार लोगों के समारोह में एकत्रित होने की उम्मीद की जा रही है।

37 साल का मिथक तोड़कर योगी दोबारा बन रहे मुख्यमंत्री

पांच साल के सफल कार्यकाल के बाद उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी कर अपनी पार्टी खुद के लिए 37 साल पुराना मिथक तोड़कर इतिहास रचने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार का दूसरा शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को शहीद पथ स्थित इकाना स्टेडियम में होगा। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल में महिलाओं और युवाओं को खास तवज्जो मिलेगी। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर बाद आयोजित होगा।

लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में होगा भव्य समारोह

विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्र सरकार के कई मंत्री शामिल होंगे।भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, संघ और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम में प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंत्रिमंडल के स्वरूप को लेकर योगी की पार्टी नेतृत्व के साथ मन्त्रणा हो चुकी है। यूपी में सरकार गठन को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को क्रमशः पर्यवेक्षक व सह पर्यवेक्षक बनाया गया है। शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची को मुख्यमंत्री के गोरखपुर से लखनऊ पहुंचने पर अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

मायावती और सोनिया समेत कई दिग्गजों को भेजा जाएगा आमंत्रण

योगी मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में बसपा मुखिया मायावती, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा मुखिया अखिलेश यादव, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित विपक्षी दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि योगी के शपथ ग्रहण में कौन कौन सी हस्तियां पहुंचती हैं। पिछली बार जब योगी यूपी के मुख्यमंत्री बने थे तब रमाबाई स्थल पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें मुलायम और अखिलेश यादव भी पहुंचे थे,लेकिन सोनिया और प्रियंका को न्यौता नहीं भेजा गया था। इस बार इन दोनों नेताओं को भी बुलाने की तैयारी की जा रही है।

लाभार्थी वोट बैंक को फिर साधने की कवायद

उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल गया है, लेकिन अब उसकी निगाहें मिशन 2024 पर टिक गई हैं। राजनीतिक पंडितों की माने तो यूपी में भाजपा की सरकार बनाने में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पा रहे लाभार्थियों की बड़ी भूमिका रही है। ऐसे में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इन लाभार्थियों में महिलाओं की भी पर्याप्त भागीदारी होगी। सूत्रों की माने तो अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम कें करीब 50 हजार लोगों की भीड़ के बीच योगी मुख्मयंत्री पद की शपथ लेंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब यूपी में भाजपा की बैक टु बैक बहुमत की सरकार बन रही है। इसलिए इस समारोह के अपने मायने भी हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000