रिश्ता हुआ कलंकित, सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करने वाली क्रांति देवी ने जीजा के इश्क में फंसकर पति रवि को ईंट से कुचलकर मार डाला

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के कटहर थाना क्षेत्र की है घटना, जहाँ जीजा के प्रेमजाल में फंसकर पत्नी ने किया पति का खून… 

मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद जिले में शनिवार 19 मार्च 2022 को विवाहिता क्रांति देवी ने जीजा के इश्क में फंसकर पति की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद क्रांति देवी सीधे कटहर थाने में पहुंची और खुद को सरेंडर कर दिया। पूरा घटनाक्रम कटहर थाना क्षेत्र के दस सराय मुहल्ले में पुलिस चौकी के निकट की है। मिली जानकारी के मुताबिक 32 वर्षीय युवक रवि का विवाह पांच साल पहले क्रांति देवी नाम की महिला के साथ हुआ था।

शनिवार 19 मार्च, 2022 की सुबह हत्या करने के बाद महिला ने थाने पर पहुंचकर किया सरेंडर…

पति रवि पीतल की एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। वह पत्नी को लेकर दस सराय मुहल्ले में पुलिस चौकी के निकट किराये पर कमरा लेकर रहता था। रवि को कुछ साल पहले पता चला कि उसकी पत्नी क्रांति देवी के अवैध संबंध उसके जीजा के साथ हैं। क्रांति देवी का जीजा महिपाल दिल्ली में रहता है। वह आये दिन दिल्ली जाकर अपने जीजा से मिलने लगी। इस बात को लेकर रवि और क्रांति देवी के बीच कई बार विवाद हुआ। दोनों के चार साल की बेटी भी है। क्रांति के कहने पर रवि भी दिल्ली में ही जाकर रहने लगा था। पर वहां वह अधिक दिनों तक नहीं रह सका। फिर वह लौटकर मुरादाबाद आ गया। यहां वह पहले वाले ही कमरे में रहने लगा।

सिर पर ईंट से वारकर कर दी पति की हत्या…

होली पर क्रांति देवी भी रवि के पास आ गयी थी। शनिवार की सुबह क्रांति देवी ने रवि के सिर पर ईंट से वारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसके चेहरे पर चाकू से भी कई वार किये। रवि की मौत हो जाने के बाद क्रांति देवी सीधे कटहर थाने पहुंची और पुलिसकर्मियों को बताया कि वह अपने पति की हत्या करके आ रही है। इसे सुनकर पुलिसकर्मी हैरान रहे गये। वह क्रांति देवी को लेकर उसके कमरे पर पहुंचे तो वहां रवि को रक्तरंजित शव पाया गया। पुलिस ने क्रांति देवी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000