प्रतापगढ़ में क्रिकेट खेलने के मामूली विवाद के बीच पुलिस पर पथराव, 34 गिरफ्तार

प्रतापगढ़। बच्चों के बीच क्रिक्रेट खेलने को लेकर हुए विवाद के चलते आमने-सामने हुए दो पक्षों के बीच पथराव के दौरान पुलिस के पहुंचने पर भी लोग शांत नहीं हुए। वे पुलिस पर भी पथराव करने लगे। चार थाने की फोर्स, पीएसी के साथ पहुंचे अधिकारियों ने स्थिति संभाली और घेराबंदी कर दोनों पक्ष से 34 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ बलवा, पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले का केस दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया।रानीगंज थाना क्षेत्र के रामनगर जोगियान निवासी शाहरुख खान और मो. मुस्तफा के घर के बच्चों के बीच एक माह पहले क्रिकेट खेलने के दौरान मारपीट हो गई थी। उस समय शाहरुख के घर के बच्चों को पीटा गया था। तीन दिन पहले दूसरे पक्ष के बच्चे पीट दिए गए। इसे लेकर दोनों पक्ष के लोग शनिवार शाम आमने-सामने हो गए। विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्ष के 50-60 लोग घरों की छत से एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर, रॉड, सब्बल से हमला कर दिया।

सूचना पर रानीगंज पुलिस पहुंची लेकिन लोग शांत नहीं हुए। वे पुलिसकर्मियों पर भी पथराव करने लगे। जानकारी मिलते ही सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी के साथ ही फतनुपर, मानधाता, देहात कोतवाली पुलिस, दो सेक्शन पीएसी और एएसपी पूर्वी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घेराबंदी कर 34 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।मामले में थाने के एसआई अश्वनी कुमार पटेल ने दोनों ओर से 41 लोगों को नामजद करते हुए 10-15 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले, बलवा का केस दर्ज कराया। मौके से गिरफ्तार रामनगर के ताज मोहम्मद, मो. रफीक, ताजुद्दीन, दरोगा अली, अमन अली, रईश अहमद, अली अहमद, महफूज खान, मुन्ने, जावेद, सगीर अहमद, मो. दिलशाद, इरशाद अली, सलीम, मुसीम, मुमताज अली, मो. शेबू, मो. हनीफ,अरबाज, मो. नईम, अफरुद्दीन,सलमान,मो.शहजाद, शाहिद, मो. इमरान,सहजाद खान, मो. साहिल,अमजद, शाहपुर के कैफ हुसैन,प्रयागराज बहरिया भनेवरा के मो. नसीम, तिलई के मो.फिरोज, जौनपुर सुजानगंज मड़ियाही के जावेद, पश्चिम बंगाल उत्तर दिनाजपुर बागसोई रायगंज के अबू और छत्तीसगढ़ दुर्ग उतई गाराडीह के सरफुद्दीन को जेल भेज दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000