पत्नी को ले गया प्रेमी, पति ने फावड़े से काटा प्रेमी की मां का गला, बचाने आई बेटी को भी न छोड़ा

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक महिला को उसका प्रेमी भगा ले गया। गुस्साए महिला के पति ने उसके प्रेमी की मां की हत्या कर दी। बचाव में आई प्रेमी की बहन को भी घायल कर दिया। दरअसल, पत्नी को ले जाने से गुस्साए युवक ने साथियों के साथ मिलकर पत्नी के प्रेमी की मां की फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी। हमलावरों ने शनिवार सुबह घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। महिला को बचाने पहुंची उसकी बेटी को भी हमलावरों ने घायल किया है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सूचना पर एएसपी और सीओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मुख्य आरोपी हितेंद्र उर्फ जीतू को गिरफ्तार कर लिया गया है।थाना क्षेत्र के गांव इतवारपुर में चंद्रकली (45) पत्नी प्रवीण कुमार, मां अनारकली और बेटी मंजू के साथ रहती थी। करीब 9 महीने पहले चंद्रकली का बेटा सत्येंद्र, सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव भोगपुर निवासी हितेंद्र उर्फ जीतू की पत्नी रूबी को लेकर कहीं चला गया।

घर में घुस आए हमलावर

इसके बाद से हितेंद्र अपनी पत्नी को ढूंढ रहा था। उसने मुकदमा भी दर्ज कराया था। शनिवार सुबह वह पत्नी को ढूंढने के लिए चंद्रकली के घर पहुंचा था। मृतक चंद्रकली की बेटी मंजू ने बताया कि हितेंद्र उर्फ जीतू, उसका भाई मोनू और दो अज्ञात लोग शनिवार सुबह अचानक घर में घुस आए। उन्होंने चंद्रकली पर पहले चाकू और डंडे से वार किए। फिर पास में रखे फावड़े से वार कर उसका गला काट दिया। जब वह अपनी मां को बचाने पहुंची तो हमलावरों ने उसके सिर पर भी फावड़े से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर भाग गए।आनन-फानन मंजू ने डायल 112 को सूचना दी और एंबुलेंस के जरिए चंद्रकली को सीएचसी ले गई, जहां चिकित्सकों ने चंद्रकली को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एएसपी राजेश भारती, सीओ पटियाली संतोष कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मंजू से वारदात की जानकारी ली। पुलिस ने मंजू की शिकायत पर हितेंद्र और उसके भाई मोनू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000