उत्तरप्रदेशमथुरा मथुरा में बड़ा हादसा: टीला खिसकने से पांच मकान गिरे, प्रत्यक्षदर्शी बोले- बच्चे समेत कई लोग मलबे में दबे By Pratibha Rajdar Last updated Jun 15, 2025 140 मथुरा के गोविंद नगर क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। शाहगंज दरवाजा क्षेत्र में सिद्ध बाबा मंदिर के पास टीला खिसकने से पांच मकान धराशायी हो गए। चीखपुकार मच गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। बचाव कार्य शुरू करा दिया गया। शाहगंज दरवाजा क्षेत्र में सिद्ध बाबा मंदिर के पास बहुत पुराना टीला है। रविवार को ये अचानक से खिसकने लगा। इससे पांच मकान देखते ही देखते में मलबे में तब्दील हो गए। मकान में रहने वाले परिवार और पास ही निर्माणाधीन दीवार पर काम कर रहे मजदूरों समेत एक दर्जन लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। पुलिस प्रशासन की टीम ने जेसीबी व अन्य मशीनों के जरिए माैके पर राहत बचाव कार्य शुरू करा दिया है। अब चार लोगों को मलबे से निकाला गया है, जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। इनमें दो बच्चियां भी हैं। बताया गया है कि दोनों सगी बहनें अपनी नानी के यहां आईं थीं। प्रत्यक्षदर्शी लेखपाल संजय रोहिला ने बताया कि घटनास्थल के पास ही उनका घर है। वह अपनी कार गैराज से निकालने के लिए बाइक से आए थे। साथ में पत्नी और बेटा भी थे। तभी अचानक से टीला गिरता हुआ नजर आया। संजय ने बताया कि वह बाइक को वहीं छोड़कर परिवार के साथ भागे। संजय ने बताया कि उन्होंने आंखों से टीला गिरते हुए देखा। इस दाैरान दो बच्चे ऊपर से मलबे के साथ नीचे गिरे। साथ ही माैके पर काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दब गए। इस दाैरान मलबे की चपेट में आकर संजय के भी कुछ चोट आईं हैं। समाचार 140 Share