मां ने अपने ही 5 साल के मासूम को उतारा मौत के घाट, दूसरे पति के साथ मिलकर घोटा गला

जौनपुर। जौनपुर जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में पांच साल के एक बच्चे की उसकी मां और सौतेले पिता ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान कथित तौर पर अपराध कबूल करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनका बच्चा इलियास (पांच) संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। इलियास के सगे पिता अजीज ने अपनी पूर्व पत्नी रेशमा और उसके दूसरे पति अतीक पर बच्चे की हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह ने बताया कि रेशमा की पहली शादी प्रतापगढ़ जिले के चितईपुर निवासी अजीज से हुई थी लेकिन वैवाहिक कलह के कारण दोनों का तलाक हो गया, जिसके बाद रेशमा ने जगदीशपुर के अतीक से शादी कर ली।

सिंह का कहना है कि दंपति (रेशमा और अतीक) गोधना में किराये के मकान में रह रहे थे। सोमवार सुबह रेशमा कथित तौर पर इलियास के शव को अपने मायके बरवा ले गई। बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही अजीज ने पुलिस को सूचना दी। मीरगंज के थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि बच्चे के गले पर चोट के निशान थे, जिससे यह संदेह है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पूछताछ में रेशमा ने कबूल किया कि उसने अतीक के साथ मिलकर बच्चे की गला घोंटकर हत्या की है। रेशमा ने पुलिस को बताया कि उसने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि अजीज बच्चे को लेना चाहता था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000