प्रतापगढ़ के होटल शशांक और उसके रेस्टोरेंट स्पाइस वैली में होती है, ग्राहकों से अक्सर मारपीट

 

होटल एवं रेस्टोरेंट के संचालको ने अपने ही ग्राहकों को पीटने का बना लिया है, फार्मूला…

 

प्रतापगढ़ के कोतवाली नगर के सबसे हॉट प्लेस बाबागंज में स्थिति शशांक होटल एवं स्पाइस वैली में एक ग्राहक को रेस्टोरेंट काउंटर से सड़क तक दौड़ा दौड़ा कर होटल एवं रेस्टोरेंट के स्टाफ द्वारा पीटा गया।

होटल और रेस्टोरेंट के स्टाफ द्वारा पिटाई से बौखलाया युवक चिल्ला चिल्ला कर कह रहा था कि ‘मारो… मारो… और मारो…’ मार खाते युवक के चीखने के बावजूद होटल एवं रेस्टोरेंट के स्टाफ पुलिस के आने तक उसे पीटते रहे…

पिटाई का आरोप लगाने वाले युवक को स्पाइस वैली रेस्टोरेंट के केबिन से बाहर खींचकर गार्ड ने भी पीटा। अपनी पिटाई से परेशान होकर मार खाया युवक होटल शशांक के सामने प्रयागराज-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग- 330 पर जमकर हंगामा किया।

होटल शशांक के मैनेजर से हुआ विवाद तो होटल एवं रेस्टोरेंट के वेटर और गार्ड ने भी युवक को जमकर पीटा। युवक को शराब के नशे में होने का आरोप लगाकर युवक की पिटाई शहर में चर्चा का विषय बना रहा। होटल शशांक एवं स्पाइस वैली के स्वामी शिव शंकर सिंह उर्फ भोले सिंह हैं जो देखने में तो सीधे सादे लगते हैं, परन्तु उनके अंदाज शातिराना होता है। उनके पास पुराना मालगोदाम रोड़ के बगल प्रयागराज-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग-330 पर होटल सिद्धार्थ है।

होटल मालिक की तरफ से होटल संचालको को खुली छूट मिली है कि होटल और रेस्टोरेंट पर कोई ऊंची आवाज में बात करे तो उसकी आवाज नीचे कर देना। शायद इसीलिए होटल और रेस्टोरेंट में पहुँचने वाले ग्राहकों को जब होटल एवं रेस्टोरेंट के संचालको को पीटना होता है तो वह ग्राहकों को होटल के कमरे से लेकर रेस्टोरेंट के हॉल और सड़क तक मैनेजर और वेटर सहित किचेन तक के स्टाफ मिलकर घसीट-घसीट कर मारने और पुलिस के आने पर ग्राहक को शराब पीकर होटल एवं रेस्टोरेंट के स्टाफ से बदतमीजी करने का आरोप लगा देते हैं।

घटना से आमजनमानस में बहुत सारे लोग सवाल खड़ा कर रहे हैं कि होटल एवं रेस्टोरेंट के संचालको को जब किसी को पीटना होता है तो वह अपने ही ग्राहकों पर शराब के नशे में होकर विवाद करने का आरोप लगाकर उसे पूरे स्टाफ के साथ पीटते हैं और पुलिस के आने पर अपना दामन साफ रखने के लिए पिटे हुए ग्राहक को शराब के नशे में धुत होने का आरोप लगाकर स्वयं को पाक साफ होने का प्रयास करते हैं। अब तो होटल और रेस्टोरेंट स्वामी भोले सिंह भी राजनीतिक लोगों के सम्पर्क में रहते हैं और स्वयं भी रसूखदार बन चुके हैं।

सरेआम बीच बाजार में होटल से सड़क तक पिटाई से बौखलाए युवक ने भी प्रयागराज-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग-330 पर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। सूचना पर जब कोतवाली नगर की पुलिस पहुँची तो कमजोर और असहाय और बुरी तरह से पिटे उस युवक को अकेले कोतवाली उठा ले गई। होटल के संचालको को कुछ नहीं कहा। जबकि होटल संचालको ने कानून को हाथ में लेकर होटल से लेकर सड़क तक जमकर गुंडई की थी। कोतवाली नगर की पुलिस से सम्पर्क करने पर बाद भी पुलिसिया कार्यवाही क्या रही, इसे भी पुलिस बताना उचित न समझा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000