ईरान ने क़तर की राजधानी दोहा स्थित अमेरिकी एयर बेस Al Udeid Air Base पर मिसाइलें दागी हैं... अंतर्राष्ट्रीय ईरान ने फिर किया इज़रायल पर मिसाइल हमला, पूरे इज़रायल में मिसाइल अलर्ट और सायरन By Khulasa India News Desk Last updated Jun 24, 2025 141 तेहरान। यरुशलम | 24 जून 2025 | ईरानी मिसाइलों ने एक बार फिर इज़रायल को निशाना बनाया है। AFP न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इज़रायली सेना ने पुष्टि की है कि ईरान से कुछ देर पहले मिसाइलें दागी गईं। उत्तरी और दक्षिणी इज़रायल में मिसाइल अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरी इज़रायल में सायरन सक्रिय कर दिए गए हैं। इज़रायल ने मिसाइल लॉन्च की पहचान ईरान से होने की पुष्टि की है। यह हमला ऐसे समय पर हुआ है जब एक तरफ सीज़फायर की संभावनाएं जताई जा रही थीं, वहीं दूसरी तरफ तेहरान से हमले की चेतावनी भी जारी थी। यह स्पष्ट संकेत है कि क्षेत्र में युद्धविराम पूरी तरह प्रभावी नहीं हुआ है या यह आखिरी जवाबी हमला हो सकता है। इज़रायल की एयर डिफेंस यूनिट्स हाई अलर्ट पर है। पूरे मिडल ईस्ट में तनाव फिर चरम पर है। बातचीत या बदले की कार्रवाई ? स्थिति अस्थिर। ईरान ने क़तर की राजधानी दोहा स्थित अमेरिकी एयर बेस Al Udeid Air Base पर मिसाइलें दागी हैं। ग़ौरतलब है कि आज ही क़तर ने अपना एयर स्पेस बंद किया था। क़तर में अमेरिकी एयरबेस होने की वजह से माना जा रहा था कि ईरान क़तर स्थित यूएस बेस पर हमला कर सकता है। क़तर उस संभावित ख़तरे को महसूस कर रहा था। और अब ईरान ने हमला कर दिया है। समाचार 141 Share