बहनोई से विवाद के बाद युवक ने खत्म किया परिवार, मां और बच्चों को इसलिए मारी गोली, खुद भी दी जान

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में मां और बेटे की हत्या के बाद एक युवक ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। आरोपी ने मासूम बेटी को भी गोली मारी, वो अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। बेटी की हालत गंभीर है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बहनोई से विवाद के बाद जेल जाने और दो महीने पहले जेल से छूटकर आने बाले सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर निवासी नीरज पांडेय (32) ने मंगलवार की दोपहर पिस्टल से अपनी मां चंद्रकला (55), बेटी शुभी (7) और बेटे संघर्ष (4) को गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली।

मां-बेटे की मौके पर मौत

इस पूरी घटना में नीरज और उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई। मासूम बेटे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। नीरज के पड़ोसियों के मुताबिक, मंगलवार को नीरज की अपनी पत्नी से कुछ कहासुनी हुई थी। इसके बाद ही उसने घातक कदम उठा लिया।

दो माह पहले जेल से छूटकर आया था नीरज

पुलिस भी वारदात के पीछे पारिवारिक विवाद बता रही है, लेकिन विवाद क्या था, यह नहीं बता पा रही है। नीरज का वाराणसी में रहने वाले बहनोई से विवाद हुआ था। वह असलहा लेकर बहनोई को मारने गया था। इस मामले में चोलापुर पुलिस ने उसे जेल भेजा था। वह दो महीने पहले ही जेल से छूटकर आया था।

सोमवार को ही वाराणसी से घर आया था युवक

सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर निवासी नीरज पांडेय अपने परिवार के साथ वाराणसी में रहता था। वह वहां पर पेट्रोल पंप पर गाड़ियों में तेल भरता था। एक सप्ताह पहले उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ घर आई थी। सोमवार की शाम वह भी वाराणसी से घर पहुंचा था।

पहले मां फिर बेटे और बेटी को मारी गोली

मंगलवार की दोपहर किसी बात से नाराज होकर नीरज ने पिस्टल से अपनी मां चंद्रकला के पेट में गोली मार दी। फिर बेटी शुभी के पेट में और बेटे संघर्ष के कमर के निचले हिस्से में गोली मार दी। इसके बाद अपने सिर में गोली मार ली।

युवक की पत्नी और पिता भी घर पर थे, लेकिन उनके पास नहीं गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पिस्टल मौके से बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक पिस्टल का लाइसेंस नहीं है। यह नीरज के पास कहां से आई, इसकी जांच की जा रही है।

पत्नी बोली, वह ससुर को पानी देने गई थी

नीरज की पत्नी माधुरी ने बताया कि ससुर कृष्ण कुमार पांडेय मानसिक रूप से बीमार हैं। वारदात के समय वह ससुर को पानी देने गई थी। गोली की आवाज सुनकर जब कमरे से बाहर आई, तब तक नीरज ने खुद को गोली मार ली थी। नीरज सोमवार की शाम वाराणसी से आए थे। वह बच्चों को साथ लेकर जाना चाह रहे थे।

पारिवारिक विवाद और शराब के नशे में धुत नीरज पांडेय ने वारदात को अंजाम दिया। युवक और उसकी मां की मौके पर मौत हो गई थी। दोनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था, लेकिन तब तक उसके बेटे की भी मौत हो गई। बच्ची के पेट में गोली लगी है। उसकी हालत स्थिर है। वारदात की जांच की जा रही है। हेमराज मीना, एसएसपी आजमगढ़।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000