गंगा-यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए बनेगा लिंक एक्सप्रेसवे,पश्चिमी यूपी के लाखों लोगों को होगा फायदा

ग्रेटर नोएडा। गंगा-यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे के लिए जमीन क्रय का काम जल्द शुरू होगा।उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने लिंक एक्सप्रेसवे के लिए जमीन चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया है।

बता दें कि लिंक एक्सप्रेसवे के संरेखण में आने वाली जमीन के दोनों ओर पिलर लगने काम शुरू हो गया है,जमीन के खसरों का मिलान और किसानों का मालिकाना हक तय करने के बाद उनसे सहमति के आधार पर जमीन क्रय कर मुआवजा वितरण होगा।लिंक एक्सप्रेसवे के बनने से पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिले सीधे नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ जाएंगे।

खर्च होंगे चार हजार करोड़

मेरठ से प्रयागराज तक बन रहे गंगा एक्सप्रेसवे जल्द चालू होगा।गंगा एक्सप्रेसवे के 44 किमी प्वाइंट से यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे प्रस्तावित है। इसकी लंबाई 74.3 किलोमीटर है। लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण में लगभग चार हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।यूपीडा इस एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक क्लस्टर भी विकसित करेगा।

56 गांवों से होकर गुजरेगा लिंक एक्सप्रेसवे

लिंक एक्सप्रेसवे बुलंदशहर और गौतमबुद्ध नगर जिले के 56 गांवों से होकर गुजरेगा।इन गांवों में लिंक एक्सप्रेसवे के लिए जमीन चिह्नीकरण का काम शुरू हो गया है।सीमेंट कंक्रीट के पिलर लगाए जा रहे हैं।यह पिलर 74.3 किलोमीटर लंबे लिंक एक्सप्रेसवे के दोनों किनारे पर लगाए जा रहे हैं।इससे एक्सप्रेसवे की लिए जरूरी जमीन,उसमें आने वाले खसरे आदि की जानकारी स्पष्ट हो जाएगी।सरकारी रिकार्ड से जमीन के स्वामित्व को स्पष्ट करते हुए सहमति से जमीन क्रय की प्रक्रिया की जाएगी।जमीन अधिग्रहण में लगने वाले लंबे समय को देखते हुए किसानों की सहमति लेकर जमीन क्रय की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।लिंक एक्सप्रेसवे यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में प्रस्तावित 130 मीटर चौड़ी सड़क से जुड़ते हुए फिल्म सिटी के नजदीक यमुना एक्सप्रेसवे से रैंप के जरिये जुड़ जाएगा।

जेवर एयरपोर्ट से सीधे जुड़ेंगे ये जिले

इसके जरिये पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर,बिजनौर,शामिली,हापुड़,संभल,बदायूं समेत कई जिले सीधे नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ जाएंगे।इन जिलों से मथुरा,आगरा के अलावा मुंबई एक्सप्रेसवे तक पहुंचने का विकल्प भी मिल जाएगा।जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए बल्लभगढ़ से एयरपोर्ट के बीच ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे बनकर लगभग तैयार हो चुका है।यमुना एक्सप्रेसवे पर इंटरचेंज बनाकर इसे एयरपोर्ट से जोड़ दिया गया है। 31 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने किया है।

इन गांवों से गुजर रहा है लिंक एक्सप्रेसवे

लिंक एक्सप्रेसवे के लिए गौतमबुद्ध नगर के मेहंदीपुर बांगर, भाईपुर ब्रह्मनानपुर, रबूपुरा, भुन्ना तगा, म्याना, फाजिलपुर, कलूपुरा, मारहरा,बुलंदशहर जिले में खुर्जा तहसील के तहत आने वाले इनायतपुर, कपना, भगवानपुर, हसनपुर लडूकी, बीधेपुर, सनैता सफीपुर, भदौरा, वरतौली, खवरा, धरारी, दीनौल, खलसिया चूहरपुर, विचौला, धरांऊ, बुलंदशहर तहसील के औरंगाबाद, भावसी, चरौरा मुस्तफाबाद, सैदपुरा, ईस्माइला, सराय छबीला, अडौली, दोहली, चिरचिटा, मामन खुर्द, माकनकलां, भाईपुरा, एमनपुर, कलौली, बंगला पूठरी, पिपला इखतासपुर, मूडीवकापुर, चिरचिटा, घंघरावली, मडौना जाफराबाद, बेनीपुरा, अलावास वातरी, चित्सौना अलीपुर, सेगा जगतपुर, डारौली, बांहपुर, वीवी नगर, मोहमद पनाहपुर, बैलाैट, धतूरी, याकूबपुर, मुकीमपुर, रूपवास पंचगाई, चचोई शामिल हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मेरठ और मेरठ मुजफ्फरनगर पुलिस का ऑनलाइन ठगी का अनोखे सिंडिकेट का हुआ खुलासा, एक दरोगा सस्पेंड     |     सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है, त्रुटिपूर्ण याचिका हुई वापस     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000