एक कमरा और उसमें चार लाशें: तीन के शरीर अकड़े हुए, अंदर चल रहा था AC; मौत की गुत्थी को सुलझाने में लगी पुलिस

दिल्ली के आंबेडकर नगर स्थित दक्षिणपुरी में शनिवार सुबह एक बड़े हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। कमरे में सोए चार एसी मैकेनिकों की संदिग्ध हालत में जान चली गई। आशंका व्यक्ति की जा रही है कि गैस की चपेट में आकर दम घुटने से मौत हुई। मौके पर पहुंची क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस को इनके कमरे से नाइट्रोजन, एलपीजी, ऑक्सीजन और एसी में प्रयोग होने वाले गैस के सिलिंडर मिले हैं। ये चारों उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले थे। चारों की मौत से परिवार में मातम पसर गया है।दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया, एसी मैकेनिकों की शिनाख्त बरेली के सीबी गंज स्थित सानिया रानी निवासी इमरान उर्फ सलमान (30), मोहसिन (20), हसीब (25) और बरेली के गोटिया निवासी कपिल उर्फ अंकित रस्तोगी (18) के रूप में हुई है। इमरान इन सभी को काम सिखाने के लिए दिल्ली लाए थे।

किस गैस के लीक होने से गई चारों की जान?

दक्षिणपुरी में पड़ोसियों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो चार एसी मैकेनिकों में से तीन के शरीर अकड़े हुए थे। कमरे में एसी भी चल रहा था। अलग-अलग तरह की कई गैस सिलिंडरों में थीं। ऐसे में किस गैस के लीक होने से चारों जान चली गई, यह जांच का विषय है। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस विशेषज्ञों से संपर्क कर रही है। जानकारों का कहना है कि केवल नाइट्रोजन के सीधे संपर्क में आकर जान जाने की संभावना है। बाकी कमरे में ऑक्सीजन, एलपीजी और एसी की दूसरी गैस (22 नंबर, आर-32 और आर-410ए) भी मौजूद थीं। ऐसा भी हो सकता है कि एक साथ दो गैस लीक होने से उनकी मौत हुई हो। पुलिस रसायन वैज्ञानिकों से बातचीत कर रही है। क्राइम टीम और एफएसएल ने बेहद बारीकी से इन सभी सिलिंडरों का मुआयना किया। बाकी पुलिस पोस्टमार्टम करने के लिए मेडिकल बोर्ड बनवाकर एक्सपर्ट से पीएम करवाने पर विचार कर रही है। इसके बाद तीनों की मौत का पता चल पाएगा। 

बरेली से लड़के लाकर एसी का काम करता इमरान

मोहसिन के रिश्तेदार अय्यूब ने बताया कि पिछले कई साल से इमरान इस कमरे में रह रहा था। गर्मियों का सीजन आते ही वह बरेली से लड़के लाकर एसी का काम करता था। सात से आठ महीने काम करने के बाद बाकी लड़के वापस बरेली चले जाते थे। इमरान ने ही सबको काम सिखाया था। इमरान के साथ काम करने वाले वाहिद ने दावा किया है कि इनको नशे की आदत भी नहीं थी। वाहिद ने बताया कि इस तरह से मौत की घटना को उसने पहली बार देखी है।

बरेली में चारों के घरों में  मातम

चारों की मौत से उनके परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। बरेली स्थित उनके घरों में मातम का माहौल है। इमरान के परिवार में पिता बाबू खान के अलावा मां, सात भाई व तीन बहने हैं। मोहसिन के परिवार में पिता बशीर अहमद, मां, भाई व बहन हैं। हसीब के परिवार में निसार अहमद के अलावा अन्य लोग हैं। कपिल उर्फ अंकित के पिता महेश रस्तोगी की एक साल पहले मौत हो चुकी है। इनके परिवार में मां, छोटा भाई व एक बहन है। कपिल का छोटा भाई चाउमिन बेचता है।

चारों की मौत के बाद परिजन बरेली से दिल्ली के लिए रवाना हुए। बरेली से मोहसिन के भाई फारूख शुक्रवार से अपने भाई को फोन कर रहे हैं। फोन नहीं उठाने पर फारूख ने सराय काले खां में रहने वाले अपने ममेरे भाई अय्यूब और भलस्वा डेयरी निवासी अय्यूब के भांजे जीशान को कॉल किया। इसके बाद शनिवार सुबह जीशान दक्षिणपुरी स्थित उनके घर पहुंचा तब घटना की जानकारी मिली दिल्ली दक्षिणपुरी में इमरान किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। दिन में काम करने के बाद रात को सभी यहां आकर सो जाते थे। शुक्रवार को चारों अपने कमरे में मौजूद थे। शाम को भलस्वा डेयरी निवासी मोहसिन की मौसी का बेटा जिशान कॉल कर रहा था, लेकिन लेकिन जब फोन नहीं उठा तो वह शनिवार सुबह कमरे पर पहुंच गया। दरवाजा अंदर से बंद था और एसी भी चल रहा था।

खटखटाने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने पड़ोसियों को बुलाया। उसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने लोगों की मदद से दरवाजा को तोड़ा। जहां चारों अचेत पड़े थे। अंदर से अजीब तरह की गंध भी आ रहे थी। फौरन उन्हें आंबेडकर अस्पताल ले जाया गया। जहां से सभी को सफदरजंग व एम्स ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां इमरान, मोहसिन और कपिल को मृत घोषित कर दिया गया। हसीब की सांसें चल रही थीं। लेकिन उपचार के दौरान शनिवार दोपहर बाद उसने भी दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने आशंका जाहिर की है कि दम घुटने से इनकी मौत हो गई।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000