मुख्य सचिव को मिल सकता है सेवा विस्तार, सीएम योगी के भरोमसमंद अफसरों में गिनती,केंद्र को भेजा गया पत्र

प्रदेश सरकार ने मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को मुख्य सचिव के पद पर एक साल का सेवा विस्तार देने के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेज दिया है। वे इसी माह 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उनको सेवा विस्तार देने के के प्रस्ताव के साथ ही प्रदेश के हित में किए गए कामों का जिक्र भी किया गया है। इसमें कहा गया है कि उन्होंने प्रदेश में औद्योगिक वातावरण बनाने में अहम भूमिका निभाने के साथ ही अर्थव्यवस्था को 10 खरब डॉलर तक ले जाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मनोज कुमार सिंह वर्ष 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। मुख्य सचिव के साथ उनके पास आईआईडीसी और अध्यक्ष पिकप का चार्ज है। दुर्गा शंकर मिश्र के ढाई साल के सेवा विस्तार के बाद उन्हें 30 जून 2024 को मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी मिली थी। मनोज कुमार सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में नगर विकास, पंचायती राज, ग्राम विकास विभाग और कृषि उत्पादन आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। वे सीएम योगी आदित्यनाथ के काफी भरोसेमंद अधिकारी माने जाते हैं। उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि उच्च स्तर से उन्हें एक साल का सेवा विस्तार देने के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेज दिया गया है। इसमें वैश्विक निवेश सम्मेलन और भूमि पूजन समारोह इसी साल कराने का जिक्र भी किया गया है, क्योंकि मनोज कुमार सिंह के पास अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (आईआईडीसी) का प्रभार भी है। इसके पहले वर्ष 2019 में मुख्य सचिव रहे अनूप चंद्र पांडेय का छह माह का विस्तार केंद्र सरकार ने इसी आधार पर दिया था। इसलिए केंद्र सरकार से पत्र लिखकर अनुरोध किया गया है कि उन्हें भी एक साल का सेवा विस्तार दिया जाए। उन्हें सेवा विस्तार दिए जाने से युवाओं को रोजगार मिलने की नई राह भी खुलेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000