रामनगरी में प्रभु श्रीराम और मां सीता आज भी झूलते हैं झूला,जानें 65 फीट ऊंचे मणि पर्वत का रहस्य

अयोध्या। पूरे विश्व में विख्यात रामनगरी अयोध्या में कुछ ऐसी प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहर आज भी है,जो रामायण में लिखीं प्रसंगों को चरितार्थ करती है।ऐसी ही एक प्राचीन धरोहर है मणि पर्वत।मान्यता है कि सावन के महीने में प्रभु श्रीराम और मां सीता मणि पर्वत पर झूला झूलते थे। 11 जुलाई से सावन महीने की शुरुआत हो गई है।इस बार मणि पर्वत मेले में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।मेले की शुरुआत शुक्ल पक्ष से होती है, जो रक्षाबंधन तक चलता है।मेला 15 दिन का होता है।

राजा जनक ने उपहार में दी थी मणि

मणि पर्वत के बारे में रुद्रयामल और सत्योपाख्यान ग्रंथ में लिखा है कि जब प्रभु श्रीराम विवाह के बाद मां सीता को रामनगरी लेकर आए थे,तब राजा जनक ने महाराजा दशरथ को उपहार स्वरूप मणियों की श्रृंखला उन्हें भेंट की थी,जिसे राजा दशरथ ने रामनगरी के विद्या कुंड के पास रखवा दिया। राजा जनक इतना ज्यादा मणि लाए कि जिस जगह उनको रखा गया धीरे-धीरे वहां पहाड़ सा बन गया,इसकी ऊंचाई 65 फीट है।

प्रभु श्रीराम के साथ मनाई थी पंचमी

इस विशालकाय पर्वत पर हर साल सावन में झूलनोत्सव मेला लगता है।मान्यता है कि प्रभु श्रीराम मां सीता के साथ सावन महीने में तृतीया तिथि के दिन यहां झूला झूलते थे।कुछ ग्रंथों में लिखा है कि मां सीता जब सावन के महीने में पंचमी मनाने के लिए अपने मायके नहीं जा सकीं तो इस स्थान को ही मायका समझकर प्रभु श्रीराम के साथ पंचमी मनाई, प्रभु श्रीराम के साथ यहां झूला झूलती थीं।

श्रेतायुग से चली आ रही परंपरा

त्रेतायुग की यह परंपरा आज भी चल रही है।मणि पर्वत पर प्रभु श्रीराम झूला झूलते हैं तो लाखों की संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में झूलन उत्सव का आनंद लेते हैं,पूजा अर्चना और दर्शन करते हैं।इस दौरान पूरी रामनगरी की छत अलौकिक और अद्भुत दिखाई देती है।

बता दें कि रामनगरी अयोध्या में 65 फीट ऊंचा मणि पर्वत ऐतिहासिक धरोहर है।इसकी सुरक्षा और संरक्षण भारत सरकार द्वारा संचालित पुरातत्व विभाग करता आ रहा है।क्षेत्र के 100 मीटर के परिधि के आसपास खुदाई या निर्माण कार्य भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित किया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000