प्रतापगढ़: लखनऊ के होटल से पकड़ा गया 25 हजार का इनामी ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह, पिस्टल और कारतूस बरामद
प्रतापगढ़ में पट्टी क्षेत्र के रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ₹25000 के इनामी ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह समेत दो आरोपियों की गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। बीते 21 जुलाई को पट्टी थाना क्षेत्र में रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर भूमि विवाद में फायरिंग हुई थी। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए सुशील सिंह को लखनऊ के चिनहट स्थित वेस्टन होटल से गिरफ्तार किया। दूसरी आरोपी आकाश शुक्ला को मकर दशरथपुर मार्ग से पकड़ा गया। आकाश के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई एक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। एसपी डॉ अनिल कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार सुशील सिंह का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी और आपराधिक षड्यंत्र जैसे कई मामले दर्ज हैं।इससे पहले इसी केस में पुलिस छह अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर चुकी है। अब तक कुल आठ अवयुक्त पुलिस के गिरफ्त में आ चुके हैं। अन्य वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में अपराध और अराजकता के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था में कलर डालने वालों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।