शराब पिलाकर बेरहमी से पीटा, प्राइवेट पार्ट क्षतिग्रस्त कर की हत्या, आरोपी खुद पहुंचा थाने, सुनाई अलग कहानी
फतेहपुर जिले में शातिर दिमाग सर्वेश निषाद ने महिला की रात में नृशंस हत्या के बाद पुलिस के सामने खुद ही शव मिलने की मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे जानकारी लेकर पहुंचा गया। शव की जानकारी मिलने पर पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस उसे थाने में बैठाकर मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि आरोपी सर्वेश सुबह थाने पहुंचा और बताया कि वह महिला के साथ शाम को बाजार आया था। बाजार से लौटकर दोनों ने जंगल में शराब पी। इस दौरान वह नशे में हो गया। रात को सब्जी लेकर रिश्तेदार के घर असहट गांव चला गया और सो गया था। उसकी सुबह नींद खुली। वह अपने फोन की तलाश में घटनास्थल पर पहुंचा तो वहां महिला का शव पड़ा था। पुलिस उसे थाने में बैठाकर मौके पर पहुंची। जंगल व झाड़ियां होने से पुलिस को शव नहीं मिला।
कपड़ों में लगे थे खून के धब्बे
दोबारा पुलिस सर्वेश को थाने से लेकर मौके पर गई। उसने शव दिखाया। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि आरोपी ने पहले पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। उसके कपड़ों में खून के धब्बे लगे थे। इससे पुलिस को शक हुआ। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपने चेहरे पर खून को धोना स्वीकारा। पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को होगा।
पति बोला- साजिश रचकर की हत्या, महिला के छह बच्चे
महिला के छह-छोटे बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी नौ साल और छोटा बेटा छह माह का है। पति ने बताया कि आरोपी घर से कुछ दूर रहता है। उसका अक्सर घर आना-जाना था। उसकी पत्नी पर आरोपी अपने पिता की हत्या का झूठा आरोप लगा रहा है। उसका पिता कभी उसके घर नहीं आया। पत्नी भी उसके पिता से मिलने नहीं जाती थी। उसने साजिश के तहत पत्नी की हत्या की है। उसकी पत्नी अकेली बाजार जाने वाली थी। वह साजिश के तहत पत्नी के साथ बाजार गया। शराब पिलाकर पत्नी के साथ घटना की।
पुलिस ने शराब की दुकान, सब्जी वाले से की पूछताछ
वारदात में किसी और के शामिल होने की आशंका पर पुलिस पूछताछ में जुटी है। पुलिस ने शराब के दुकानदार व सब्जी वाले से पूछताछ की है। उन लोगों ने सर्वेश को महिला के साथ आने और जाने की बात कबूल की है। पुलिस बाजार से दमहा नाले के बीच के सीसीटीवी भी चेक कर रही है। पुलिस सर्वेश से मिलने वालों की धर-पकड़ कर जांच में जुटी है।
ये था पूरा मामला
किशनपुर में पिता की हत्या के शक में एक युवक ने सोमवार की रात एक महिला की नृशंस हत्या कर दी। आरोपी ने पहले महिला को खूब शराब पिलाई फिर बेरहमी से पीटा। इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट में हाथ डालकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पति की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपना अपराध कबूल किया है।
नाले के पास झाड़ियों में मिला शव
किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला (32) का अर्धनग्न शव मंगलवार सुबह दमहा नाले के पास झाड़ियों में मिला। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि सर्वेश निषाद सोमवार शाम करीब चार बजे शराब लेकर उसके घर आया था। उसने और पत्नी ने सर्वेश के साथ शराब पी। इसके बाद पत्नी सब्जी खरीदने बाजार जाने लगी, तो जिद करके उसके साथ सर्वेश भी चला गया। फिर पत्नी घर नहीं आई। बाजार में पता चला कि वह सब्जी लेकर सर्वेश के साथ लौट गई है।
चेहरे और प्राइवेट पार्ट पर चोट
वह पत्नी को रातभर तलाशता रहा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह पत्नी का शव मिलने की जानकारी मिली। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर शराब की खाली शीशी, पानी के पाउच और नमकीन पड़ी मिली है। महिला के चेहरे, प्राइवेट पार्ट पर चोट और मांस का लोथड़ा पड़ा था। परीक्षण के बाद पता चलेगा कि मांस किस अंग का है। एसपी अनूप सिंह, सीओ बृजराज सिंह व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
हत्यारे ने कबूला है कि बाजार से सब्जी लेने के बाद शराब खरीदकर महिला को लेकर झाड़ियों के पास पीने गया था। महिला के अधिक नशे में होने पर जमकर पीटा। पीटने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में हाथ डालकर मार डाला। सर्वेश के पिता की दो माह पहले मौत हुई थी। उसे शक है कि महिला ने उसके पिता को जहर देकर मारा था। इसी रंजिश में हत्या की है। दुष्कर्म की बात नहीं कबूल की है। दुष्कर्म की आशंका पर वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन कराया जाएगा। आरोपी के सिर व कपड़ों में खून के धब्बे मिले हैं। आरोपी का घटनास्थल से मोबाइल व चप्पल गुम है। इनकी खोज की जा रही है। -अनूप सिंह, पुलिस अधीक्षक