रिटायर्ड होमगार्ड के बेटे की गर्दन काटकर हत्या, एक कुर्सी दुकान में रखने को लेकर हुई थी कहासुनी
मोहिउद्दीनपुर में रिटायर्ड होमगार्ड के बेटे ऋतिक की रोहित वाल्मीकि ने हत्या कर दी और फरार हो गया। मृतक के परिजनों ने आरोपियों के घर पर हमले का प्रयास किया। पुलिस ने आकर उन्हें शांत किया और हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी।जसवंतपुरा कालोनी में कुर्सी अंदर रखने को लेकर हुए विवाद के बाद युवक ने रिटायर्ड होमगार्ड रामनिवास के बेटे ऋतिक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। गुस्साए मृतक के परिजनों ने आरोपी के घर हमला करने का प्रयास किया। रिटायर्ड होमगार्ड रामनिवास का परतापुर के मोहिद्दीनपुर रेलवे स्टेशन के सामने मकान है। मकान में शिव शक्ति नाम से टेंट की दुकान है, जहां रामनिवास का बड़ा बेटा हरीश बैठता है। सोमवार को गांव निवासी रोहित वाल्मीकि भतीजी के जन्मदिन के लिए रामनिवास की दुकान से टेंट का सामान लेकर गया था। मंगलवार शाम रोहित सामान वापस देने पहुंचा।
रोहित टेंट की कुर्सी व अन्य सामान दुकान के बाहर ही रख कर जाने लगा, तो हरीश कुर्सी अंदर रहने की बात कही। इसे लेकर दोनों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। शोरशराबे की आवाज सुनकर ऋतिक घर से बाहर निकाला और बीचबचाव किया। इसके बाद रोहित अपने घर चला गया। आरोप है कि इसके बाद रोहित अपने घर गया और साथियों को लेकर दुकान पर पहुंचा। धारदार हथियार से ऋतिक की गर्दन पर वार कर दिया। हमले में ऋतिक गंभीर रूप से घायल हो होकर जमीन पर गिर पड़ा। ऋतिक को जमीन पर गिरा देखकर आरोपी फरार हो गए। परिजनों ने ऋतिक को गंभीर हालत में सुभारती अस्पताल मे भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।