चांदी की चेन पहनकर स्कूल गया था छठवीं का छात्र, शिक्षिका ने जमा कराई तो घर आकर फंदे पर झूला

जन्मदिन पर पिता की गिफ्ट दी हुई चांदी की चेन शिक्षक ने स्कूल में जमा कराई तो कक्षा छह के छात्र स्वास्तिक शर्मा (11) ने फंदा लगाकर जान दे दी। एक घंटे बाद दादी घर पहुंचीं तो फंदे पर लटका शव देख चीख पड़ीं। पिता ने बताया कि बेटा कई दिनों से चेन दिलाने की बात कह रहा था। इसलिए 27 मई को उसके जन्मदिन पर चांदी की चेन दिलाई थी। पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, स्वास्तिक के हमउम्र दोस्त ने बताया कि वह उसके घर आया था। कह रहा था कि स्कूल में शिक्षक ने उसकी चेन ले ली है। डर रहा था कि पता चलने पर मम्मी मारेंगी। शायद इसी वजह से उसने फंदा लगा लिया।

दादानगर कॉलोनी निवासी चार भाइयों में सबसे बड़े ऋषि शर्मा नमकीन बनाने वाली कंपनी का मार्केटिंग का काम करते हैं। उनकी पत्नी पूजा इलाके के निजी विद्यालय में शिक्षिका हैं। वह पत्नी पत्नी और इकलौते बेटे स्वास्तिक संग नगर महापालिका काॅलोनी में रहते हैं। उनके तीन भाई कृष्णा, सागर, सपा के नगर महासचिव सुकांत व मां शैल घर से कुछ दूर बने दूसरे मकान में रहते हैं। स्वास्तिक गोविंदनगर स्थित श्री मुनि इंटर कॉलेज में कक्षा कक्षा छात्र था। इसे रोजाना सुकांत ही स्कूल से लेने जाते थे। सुकांत के अनुसार, मंगलवार दोपहर स्कूल पहुंचने पर शिक्षक ने उनसे शिकायत की थी कि आपका भतीजा चांदी की चेन पहन कर स्कूल आया है। यह चेन बाहर निकाल कर घूम रहा था, बच्चों की शिकायत पर उसकी चेन उन्होंने लेकर रख ली है। इसे इसकी मां को स्कूल बुलाकर उन्हें ही वापस की जाएगी। बताया कि जरूरी काम से कहीं जाना था तो उन्होंने उसे रुपये देकर घर चले जाने के लिए कहा।

स्कूल से लौटने के करीब एक घंटे बाद पड़ोस में रहने वाली दादी उसे खाना खाने के लिए बुलाने गई थी। कमरे मेें गेट की चौखट से दुपट्टे के फंदे के सहारे मासूम को लटकते देखा तो चीख पड़ीं। पड़ोसी व परिजन बच्चे को आनन-फानन फंदे से उतारकर पहले निजी अस्पताल और फिर हैलट ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के वक्त पिता इटावा और मां स्कूल में पढ़ाने गई थी। दादी के अनुसार रोजाना वह कपड़े बदलकर खाना खाने घर आता था। करीब एक घंटे तक न आने पर वह उसे बुलाने गईं थीं। गोविंदनगर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। बेटे के आत्महत्या की सूचना जब पिता ऋषि को मिली, वह काम के सिलसिले में इटावा में थे। घर आने पर बेटे का शव देख बिलख पड़े।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000