पुलिस की बर्बरता: सीएम पोर्टल पर शिकायत करने से भड़के SI, युवक के प्राइवेट पार्ट पर बरसाए लात-घूंसे

मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र के अडींग चौकी पर तैनात सब इंस्पेक्ट के खिलाफ सीएम पोर्टल पर शिकायत करना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस कर्मियों ने बातचीत करने के बहाने से युवक को चौकी बुलाया, फिर हिरासत में लेकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। यही नहीं पुलिस कर्मियों ने युवक को इतना पीटा कि उसके गुप्तांगों को चोटिल कर दिया। मंगलवार को परिजन न्याय के लिए युवक को साथ लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। वहीं सब इंस्पेक्टर इन आरोपों को बेबुनियाद बता रहे हैं। गोवर्धन क्षेत्र के माधुरी कुंड निवासी प्रह्लाद सिंह का एक माह पहले गांव के ही लोगों से विवाद हो गया था। दूसरे पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने प्रह्लाद सिंह के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की थी। फिलहाल मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

प्रह्लाद का आरोप है कि इसी मामले में समझौता करने के लिए पुलिस कर्मी लगातार उनपर दबाव बना रहे थे। विरोध करने पर थाने में बंद करने की धमकी दे रहे थे। इसी दौरान उनके बेटे बृज किशोर ने अडींग चौकी पर तैनात सब इंस्पेक्ट कपिल नागर की दबाव बनाने की शिकायत सीएम पोर्टल पर कर दी। उन्होंने बताया है कि सीएम पोर्टल पर शिकायत करने के बाद सब इंस्पेक्ट कपिल नागर आगबबूला हो गए। फिर सोमवार शाम को पुलिस ने पिता-पुत्र को चौकी बुलाया। आरोप है कि इसी दौरान पुलिस ने उनके बेटे को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उनके बेटे बृज किशोर की बेरहमी से पिटाई की। लात-घूसों से गुप्तांगों को चोटिल कर दिया।  इसके बाद खुद ही पुलिस कर्मियों ने युवक को अस्पताल में भर्ती करा दिया। सोमवार को परिजन घायल को साथ लेकर न्याय के लिए एसएसपी कार्यालय पहुंच गए। एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देश के बाद मौजूद पुलिस कर्मियों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही मामले की जांच के निर्देश हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।

युवक ने गांव में फायरिंग की फर्जी सूचना दी थी

वहीं सब इंस्पेक्ट कपिल नागर ने बताया है कि बृज किशोर ने 26 जुलाई को पुलिस को सूचना दी कि गांव में फायरिंग हो रही है, जबकि मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि वहां कोई घटना नहीं घटी है। दो पक्षों में मामूली विवाद हो रहा था, उसमें एक परिवार बृज किशोर का था। झूठी सूचना पर उन्होंने बृज किशोर को फोन किया तो नंबर बंद आने लगा। सोमवार को बृज किशोर व उसके परिवार को चौकी बुलाया और विवाद के बार में पूछताछ की, लेकिन किसी के साथ कोई मारपीट नहीं की गई। ये सारे आरोप झूठे हैं। युवक को हाइड्रोल सील की समस्या है। इसलिए उसके गुप्तांगों पर सूजन आ गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000