तंत्र-मंत्र के चक्कर में 9 वर्षीय बालक की बलि, चार आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भलअनी क्षेत्र में तंत्र-मंत्र के चक्कर में नौ वर्षीय एक बालक की बलि देने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नौ वर्षीय बच्चे की बलि देने के मामले में पुलिस ने जय प्रकाश गौड़, इन्द्रजीत गौड़ उर्फ अतुल, भीम गौड़ और रमा शंकर उर्फ शंकर गौड़ को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शनिवार को जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) विक्रांत वीर ने बताया कि 17 अप्रैल 2025 को क्षेत्र के ग्राम पटखौली निवासी सोमनाथ गौड़ ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसका भतीजा आरुष (नौ) 16 अप्रैल की शाम से लापता है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बालक की खोजबीन शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि बालक की खोजबीन के लिए पुलिस की टीमों का भी गठन किया गया था। पुलिस टीमों द्वारा बच्चे की खोजबीन के क्रम में शुक्रवार को एक व्यक्ति जयप्रकाश गौड़ को मुखबिर की सूचना पर उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया और उसने बच्चे की बलि देने की कहानी बताई।

उन्होंने बताया कि इस कड़ी में पुलिस पूछताछ में इन्द्रजीत कुमार गौड़ उर्फ अतुल कुमार और उसके मौसी के बेटे भीम गौड़ को मिसकारी गांव के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि इन्द्रजीत की शादी दिसम्बर 2024 में शम्भा से हुई थी। वह शादी के कुछ दिन बाद अपनी ससुराल गया तो उसके ऊपर कथित तौर पर, देवी मां सवार होने की बात बताई गयी और वह बीमार हो गया। इस बात को लेकर उसके ससुराल वाले परेशान हो गये और उसे झाड़-फूंक आदि हेतु उसके मामा जय प्रकाश के पास ले गये, जिसने कथित तौर पर नरबलि देने की बात कही।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000