प्रतापगढ़ के पट्टी में पुलिस सुरक्षा के बीच उप निबंधक कार्यालय में अधिवक्ताओं की मौजूदगी में हुई रजिस्ट्री

प्रतापगढ़। तहसील मुख्यालय पट्टी की वह चर्चित जमीन, जिसको लेकर माह जुलाई में उप निबंधक कार्यालय में घुसकर बाबा बेलखरनाथ धाम के ब्लाक प्रमुख सुशील सिंह अपने आधा दर्जन पोषित गुण्डों के साथ दिनदहाड़े गोलीबारी कर अफरातफरी मचाते हुए जमीन का बैनामा कराने आये दो लोगों को निशाना बनाते हुए गोली मारकर घायल कर दिए थे और विक्रेता को जबरन अपनी गाड़ी में अगवा कर भाग निकले थे।

आतंक पैदाकर बैनामा कराने की इच्छा न हो सकी पूरी, बैनामा कराने से पहले सभी गुंडे पहुँच गए जेल 

विवाद की जड़ जर, जोरू और जमीन को ही माना गया है। पट्टी में जमीन को लेकर दो पक्षों में जमीन लिखाने को लेकर विवाद शुरू हुआ जो खूनी संघर्ष में बदल गया। गोली मारने वाले ब्लाक प्रमुख और उनके पोषित गुण्डों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अब विक्रेता की इच्छानुसार आज उस जमीन का बैनामा पुलिस की कड़ी सुरक्षा में संपन्न हुआ। जमीन की रजिस्ट्री पट्टी उपनिबंधक कार्यालय में अधिवक्ताओं की मौजूदगी में पूरी की गई। इस दौरान पट्टी कोतवाली पुलिस ने विशेष अलर्ट जारी रखते हुए कार्यालय परिसर को सुरक्षा घेरे में ले रखा था।

उप निबंधक कार्यालय में अधिवक्ताओं और राष्ट्रीय परशुराम सेना की मौजूदगी में हुई रजिस्ट्री 

बैनामे के दौरान राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप शुक्ल, हाईकोर्ट खंडपीठ लखनऊ के अधिवक्ता देवमणि मिश्रा, एडवोकेट रामानुज मिश्रा, एडवोकेट आशीष तिवारी, एडवोकेट विपिन मिश्र और एडवोकेट अभिषेक सिंह सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे। यह वही जमीन विवाद है, जिसमें दिनदहाड़े गोलीबारी में दो लोग घायल हुए थे। इस प्रकरण में ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह, बिपिन पांडेय, शिवम पांडेय और संतोष सिंह को गंभीर धाराओं में जेल भेजा जा चुका है। पट्टी में पहली बार ब्लाक प्रमुख सुशील सिंह पर पुलिसिया कार्यवाही की है।

“कानून से बड़ा कोई नहीं”- पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता देवमणि मिश्रा 

रजिस्ट्री के दौरान मीडिया से बात करते हुए पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता देवमणि मिश्रा ने कहा—“कानून से बड़ा कोई नहीं। पुलिस और अधिवक्ताओं की मौजूदगी में रजिस्ट्री शांतिपूर्वक पूरी कराई गई। ”इस रजिस्ट्री के बाद इलाके में चर्चित ‘खूनी बैनामा’ एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। जमीन मालिक जगन्नाथ विश्वकर्मा तहसील मुख्यालय पट्टी के रजिस्ट्री करने सब रजिस्ट्रार के दफ्तर पहुंचकर अपनी जमीन की रजिस्ट्री बृजेश तिवारी के नाम की। कार्यालय के भीतर और बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस पूरे घटनाक्रम के बाद इलाके में कानूनी और राजनीतिक चर्चा फिर से गर्म हो गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000