मैनपुरी में बड़ा फर्जीवाड़ा: ढाई साल से अल्ट्रासाउंड सेंटर चला रहे फर्जी डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां एमबीबीएस की फर्जी डिग्री के सहारे लंबे समय तक अल्ट्रासाउंड सेंटर चला रहे एक तथाकथित रेडियोलॉजिस्ट सुभाष चंद्र को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने अपनी गिरफ्तारी के बाद स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे इस पूरे मामले में एक नया मोड़ आ गया है।

कचहरी रोड स्थित जिला अस्पताल के सामने राज अल्ट्रासाउंड सेंटर में तैनात रेडियोलॉजिस्ट सुभाष चंद्र के अभिलेखों की जब स्वास्थ्य विभाग ने जांच की तो चौंकाने वाला सच सामने आया। उसके पास मौजूद एमबीबीएस की डिग्री और रजिस्ट्रेशन नंबर पूरी तरह से फर्जी पाए गए। विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सुभाष के खिलाफ सदर कोतवाली में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। मंगलवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

आरोपी सुभाष चंद्र पुत्र ब्रह्म सिंह शामली जिले के कुढाना का रहने वाला है। उसने अपने फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों के आधार पर राज अल्ट्रासाउंड सेंटर का रजिस्ट्रेशन करवा लिया था। स्वास्थ्य विभाग को लंबे समय तक गुमराह करके यह सेंटर अवैध रूप से चलाया जा रहा था। जब उसके दस्तावेजों की गहनता से जांच की गई तो पता चला कि जिन विश्वविद्यालयों से उसने डिग्री और डिप्लोमा प्राप्त करने का दावा किया था, वहां उसका कोई रिकॉर्ड ही नहीं था।

यह अल्ट्रासाउंड सेंटर असल में बृजनंदन राजपूत द्वारा संचालित किया जा रहा था, और सुभाष चंद्र वहां सिर्फ एक सेवा प्रदाता चिकित्सक के तौर पर काम कर रहा था। सूत्रों के अनुसार संचालक और इस फर्जी डॉक्टर के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी, जिसके बाद संचालक ने खुद ही जिलाधिकारी से शिकायत कर दी।इसी शिकायत के आधार पर हुई जांच में यह पूरा मामला सामने आया।

पूछताछ के दौरान आरोपी सुभाष चंद्र ने स्वीकार किया कि उसने यह फर्जी डिग्री मध्य प्रदेश से 80 लाख रुपये में खरीदी थी। उसने यह मोटी रकम नोएडा के एक डॉक्टर को लगभग 20 किश्तों में दी थी। सुभाष चंद्र ने आरोप लगाया कि विभाग में ही ऐसे लोग मौजूद हैं जो गलत कामों में सहयोग करते हैं। उन्होंने ही जानबूझकर उसके कागजातों की जांच को लंबे समय तक लटकाए रखा। सुभाष ने मांग की कि ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

फर्जी डिग्री से डॉक्टर बनकर पंजीकरण कराने का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। सीएमओ ने जिले में संचालित सभी निजी क्लीनिक, अस्पताल और अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर तैनात डॉक्टरों की डिग्री की जांच के आदेश दिए हैं।अस्पतालों के नवीनीकरण और पंजीकरण से पहले डॉक्टरों के चिकित्सकीय अभिलेखों की जांच अनिवार्य होगी।

जिले में 130 निजी क्लीनिक,अस्पताल और पैथोलाॅजी संचालित हो रहे हैं। इनमें करीब 80 पर बाहरी जिलों के डॉक्टरों के नाम से पंजीकरण कराया गया है। इन डॉक्टरों की डिग्री असली है कि नहीं इसका अभी तक किसी को पता नहीं है। विभाग ने नवीनीकरण और पंजीकरण के समय इनके चिकित्सकीय अभिलेखों की जांच नहीं कराई है।सीएमओ ने नोडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह को निर्देश दिए हैं कि क्लीनिक,अस्पतालों और पैथोलॉजी के नवीनीकरण से पहले यहां के डॉक्टरों के चिकित्सा शिक्षा संबंधी अभिलेखों और पंजीकरण की जांच अवश्य करा लें।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000