प्रतापगढ़ कोतवाली नगर पुलिस द्वारा लूट, मारपीट, गाली गलौज, धमकी, जैसे संगीन अपराध कारित करने वाले कुल 3 अभियुक्तों के विरुद्ध की गई गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा अपराध एवं आपराधिक क्रिया-कलापों में संलिप्त अभ्यस्त अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सक्रिय 3 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर का अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त अभियोग से संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दी जा रही है, दबिश…

प्रतापगढ़। अपर पुलिस अधीक्षक, पूर्वी शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी नगर शिव नारायण बैस के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर नीरज कुमार यादव के नेतृत्व में दिनांक 05.08.2025 को सक्रिय एक आपराधिक संगठित गिरोह के गैंग लीडर फिरोज अहमद पुत्र मो० इलियास उम्र- 34 वर्ष निवासी- रंजीतपुर चिलबिला, थाना- कोतवाली नगर, जनपद- प्रतापगढ़ व सदस्यों (1) खुर्शीद अहमद पुत्र मो० इलियास उम्र 27 वर्ष नि0 – रंजीतपुर चिलबिला थाना को0 नगर जनपद प्रतापगढ़ (2) मो0 इलियास पुत्र जान मोहम्मद उर्फ अलगु उम्र 62 वर्ष नि0 – रंजीतपुर चिलबिला थाना को0 नगर जनपद प्रतापगढ़ के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 359/2025 धारा 2/3 उ0प्र0 गिरोबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

अभियुक्त अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर संगठित तरीके से चोरी, धोखधड़ी के अपराधों को किया है, कारित 

गैंगलीडर फिरोज अहमद पुत्र मो0 इलियास उम्र 34 वर्ष नि0 रंजीतपुर चिलबिला थाना को0 नगर जनपद प्रतापगढ़ व गैंग सदस्यों (1) खुर्शीद अहमद पुत्र मो0 इलियास उम्र 27 वर्ष नि0 – रंजीतपुर चिलबिला थाना को0 नगर जनपद प्रतापगढ़ (2) मो0 इलियास पुत्र जान मोहम्मद उर्फ अलग उम्र 62 वर्ष नि0 रंजीतपुर चिलबिला थाना को0 नगर जनपद प्रतापगढ़ के साथ मिलकर एक संगठित अपराधिक गिरोह कायम कर रखा है, जो जनपद स्तर पर सक्रिय है।

इस गिरोह द्वारा दिनांक- 24.06.2024 को असलहा व धारदार हथियार से लैस होकर कई मोटर साइकिलों/दुपहिया वाहनों पर सवार होकर नकाबपोस होकर महुली मण्डी जनपद प्रतापगढ़ में दिन दहाड़े मो0 आसिफ की आढ़त/दुकान पर गाली गुप्ता देते हुये जान से मार डालने की नियत से गोली चलाई गयी, गोली नहीं लगने पर धारदार हथियार से सिर पर वार कर गम्भीर चोट पहुंचाई गयी।

उसकी दुकान/आढ़त पर बिक्री का रखा हुआ नब्बे हजार रूपये ( 90000/- रुपये) लूट लिया गया। जिसके सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 349/24 धारा- 395, 397 भादवि बनाम खुर्शीद आदि व 5-6 व्यक्ति अज्ञात के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ में पंजीकृत हुआ। इसी गिरोह द्वारा पूर्व में दिनांक 18.06.2024 को दिन दहाड़े महुली मण्डी प्रतापगढ़ में लाठी डंडा व लोहे की राड व असलहा से लैस होकर वादी शहबाज पुत्र स्व0 उबैदउर्रहमान निवासी- अजीत नगर, थाना- कोतवाली नगर, प्रतापगढ़ की दुकान पर जाकर गाली गुप्ता करते हुये लाठी डंडा व लोहे की राडों से मारपीट कर गम्भीर चोटें पहुंचायी गयी और दुकान में तोड़ फोड़ कर क्षति पहुंचायी गयी।

वादी उपरोक्त की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 333/24 धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 427 भादवि बनाम फिरोज आदि व अन्य व्यक्ति अज्ञात पंजीकृत हुआ। इस गिरोह के गैंग लीडर फिरोज अहमद व गैंग सदस्य खुर्शीद अहमद द्वारा दिनांक 02.06.2025 को सुबह 06 बजे वादी मो0 आसिफ पुत्र मो0 फारूख नि0 नई बस्ती बेगमवार्ड थाना कोतवाली नगर प्रतापगढ़ अपनी मोटर साइकिल खड़ी करके दुकान की तरफ जा रहा था तो उसका रास्ता रोककर मां बहन की गालियां देते हुये मुकदमें मे पैरवी न करने के लिये कहा गया और जान से मारने की धमकी देते हुये लात घूसों से पीटा गया। जिसके सम्बन्ध में वादी उपरोक्त की लिखित तहरीर पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0- 237/ 25 धारा 126(2), 115(2), 352, 351(2) बीएनएस पंजीकृत हुआ था।

इस गिरोह के गैगलीडर फिरोज अहमद व सदस्य खुर्शीद अहमद, मो0 इलियास के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में लूट, मारपीट, धमकी, गाली गलौज व गैंगस्टर एक्ट जैसे पंजीकृत हैं, मुकदमें 

1- गैंग लीडर फिरोज अहमद पुत्र मो० इलियास उम्र 34 वर्षनि0- रंजीतपुर चिलबिला थाना को0 नगर जनपद प्रतापगढ़ का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0- 349/2024 धारा 395, 397 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ ।
2. मु0अ0सं0- 333/2024 धारा 323, 325, 427, 504, 506 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़।
3. मु0अ0सं0- 237/2025 धारा 126(2), 115(2), 352, 351(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़।
4. मु0अ0सं0 359/2025 धारा 2/3 उ0प्र0 गिरोबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़।

2- खुर्शीद अहमद पुत्र मो० इलियास उम्र 27 वर्ष नि0 – रंजीतपुर चिलबिला थाना को0 नगर जनपद प्रतापगढ़ का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0- 349/2024 धारा 395, 397 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ ।
2. मु0अ0सं0- 333/2024 धारा 323, 325, 427, 504, 506 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़।
3. मु0अ0सं0- 237/2025 धारा 126(2), 115(2), 352, 351(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़।
4. मु0अ0सं0 359/2025 धारा 2/3 उ0प्र0 गिरोबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़।

3- मो0 इलियास पुत्र जान मोहम्मद उर्फ अलगु उम्र 62 वर्ष नि0 – रंजीतपुर चिलबिला थाना को0 नगर जनपद प्रतापगढ़ का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0- 349/2024 धारा 395, 397 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़।
2. मु0अ0सं0- 333/2024 धारा 323, 325, 427, 504, 506 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़।
3. मु0अ0सं0 359/2025 धारा 2/3 उ0प्र0 गिरोबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000