सिर से गायब था मांस और टूटा था जबड़ा… पत्थरों से दबा दी लाश, कॉल आने पर खाना छोड़कर घर से निकला था मृतक

कानपुर के मसवानपुर में रविवार की शाम से लापता 18 वर्षीय युवक का शव घर से महज सौ कदम की दूरी पर पत्थरों से दबा हुआ मिला। बुधवार की सुबह बदबू आने पर आसपास के लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। युवक के सिर से मांस गायब और जबड़ा टूटा हुआ था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घरवालों ने उसकी प्रेमिका के पिता और चाचा पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस प्रेमिका समेत तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मसवानपुर के फर्रा मस्जिद के पीछे प्राइवेट कर्मी रज्जन गौतम परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी सुनीता और बेटियां पायल व नैना है जबकि बेटा सुमित था। वह तीन दिन से लापता था। बुधवार की सुबह क्षेत्र के लोगों को तालाब के पास बदबू आती महसूस हुई। इस पर नगर निगम कर्मियों को बुलवाया गया। क्षेत्र के लोगों ने नजदीक जाकर देखा तो कीचड़ के अंदर युवक का शव पड़ा था। उसके ऊपर कई पत्थर रखे गए थे। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे रावतपुर इंस्पेक्टर केके मिश्रा, एडीसीपी कपिल देव सिंह, एसीपी कल्याणपुर रंजीत सिंह ने शव को बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त सुमित के रूप में हुई।

कॉल आने पर खाना छोड़कर निकला था घर से

मां सुनीता का आरोप है कि बेटे के लापता होने की सूचना थाने देने गए थे लेकिन पुलिस ने भगा दिया। पुलिस अगर ध्यान देती तो उनका बेटा जिंदा होता। बताया कि बेटे का पड़ोस की किशोरी से प्रेम प्रसंग था। बेटा रविवार की शाम खाना खा रहा था तभी उसके पास कॉल आई। वह खाना छोड़कर घर से निकल गया। इसके बाद लौटकर नहीं आया। बताया कि सोमवार को किशोरी के पिता व तीन चाचा जबरन उनके घर में घुस आए और गालीगलौज कर मारपीट की थी। साथ ही सुमित का मोबाइल फोन भी उठा ले गए। एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम और सीडीआर की रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी।

गला दबाकर हत्या करने की आशंका

डीसीपी पश्चिम संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई है। फिलहाल पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चल सकेगा। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। घरों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी कराई जा रही है। कीचड़ में शव पड़ा होने से शरीर गलने की संभावना है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000