प्रेमी युगल का शव मिलने से मचा हड़कंप, बेर के पेड़ पर लटके मिले दोनों, हत्या का आरोप

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के हजरतपुर थाना क्षेत्र के बमनपुरा गांव में सोमवार सुबह युवक और किशोरी का शव बेर के पेड़ से लटके मिलने से हड़कंप मच गया।दोनों प्रेमी-प्रेमिका बताए जा रहे हैं।दोनों के परिजनों ने एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगाया है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए हैं। बता दें कि बेर की पेड़ पर युवक का शव उसके गमछे से लटका मिला है, जबकि किशोरी का शव दुपट्टे से लटका मिला है। पेड़ की डाल पर लटके दोनों शव में कुछ दूरी का फैसला था। बमनपुरा गांव का 21 वर्षीय अर्जुन पुत्र ठकुरी खेतीबाड़ी में परिवार का हाथ बंटाता था।अर्जुन का प्रेम प्रसंग 17 वर्षीय किशोरी से चल रहा था।दोनों स्वजातीय थे। प्रेमी युगल के प्रेम प्रसंग की भनक दोनों के परिवारों को थी। रविवार रात लगभग 12 बजे किशोरी घर से अचानक लापता हो गई थी।किशोरी के परिजन अर्जुन के घर गए,लेकिन वो घर पर नहीं मिला।

किशोरी के परिजनों ने अर्जुन पर भगा ले जाने का आरोप लगाया। इसके बाद अर्जुन और किशोरी के परिजनों ने दोनों की तलाश की,लेकिन दोनों का गांव में कोई सुराग नहीं मिला।सोमवार सुबह सात बजे गांव की एक महिला गोबर डालने जा रही थी।जहां गांव के बाहर बेर के पेड़ पर दोनों का शव लटका देखा। महिला ने गांव में जाकर घटना की जानकारी दी।इसके बाद दोनों के परिजन रोते बिलखते मौके पहुंच गए।ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही एसओ देवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे।एसएसपी डॉ. बृजेश सिंह, एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी भी पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। पुलिस को जांच में पता चला है कि प्रेमी युगल लगभग डेढ़ साल से मोबाइल फोन पर एक दूसरे से बात कर रहे थे। दोनों के परिजनों ने एक-दूसरे पर हत्या कर शव को पेड़ से लटकने के आरोप लगाए हैं। इस पर पुलिस जांच कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000