थप्पड़ मारे, दीवार पर मारा सिर..जांघ पर काटा, जमीन पर फेंका, डे केयर में 15 माह की मासूम से क्रूरता

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-137 स्थित पारस टिएरा सोसाइटी के डे केयर में 15 माह की बच्ची के साथ क्रूरता के मामले में पुलिस ने आरोपी मेड को हिरासत में लिया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत आरोपी सहायिका को हिरासत में लिया और पूछताछ कर रही है। बच्ची की मां ने थाना सेक्टर-142 पर सहायिका (मेड), डे-केयर ब्लिपी की प्रमुख चारू पत्नी ऋषि अरोरा निवासी पैरामाउंट, थाना सेक्टर-142 गौतमबुद्धनगर के  खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपी सहायिका (मेड) को पुलिस अभिरक्षा में लेकर जांच की जा रही है। पीड़ित बच्ची का मेडिकल परिक्षण कराया गया है। जानकारी करने पर पता चला है कि आरोपी सहायिका (मेड) 10 दिन पहले ही ड्यूटी पर आई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद परिजन को दिखाई थी सीसीटीवी फुटेज

डे केयर में 15 माह की बच्ची के साथ क्रूरता के मामले में डे केयर प्रबंधन द्वारा घटना को छिपाने की कोशिश की बात सामने आई है। डे केयर प्रबंधन ने बच्ची की जांघों में दांत के काटने से बने निशान को संक्रमण बताया और परिजन को सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखाई गई। घटना के दिन की सीसीटीवी फुटेज को पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मासूम के परिजन को दिखाया गया जिससे सहायिका द्वारा की गई क्रूरता का खुलासा हुआ। पारस टिएरा सोसायटी में रहने वाली बच्ची की मां मोनिका देवी बेटी को ब्लिपी डे केयर में पढ़ने के लिए भेजती हैं। 4 अगस्त को जब वह अपनी बेटी को डे केयर से लेकर आईं तो वह जोर-जोर से रो रही थी। कपड़े बदलने पर उसकी दोनों जांघों पर गोल घेरे में दांत काटने के निशान दिखाई दिए। मां ने बच्ची को डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने चोट को दांत से काटा जाना बताया।

सात अगस्त को मिली फुटेज

इसके बाद मासूम की मां ने डे केयर प्रबंधन से सीसीटीवी फुटेज दिखाने को कहा तो उन्होंने तकनीकी खराबी का बहाना बनाते हुए फुटेज दिखाने से मना कर दिया। इसके बाद मोनिका ने पुलिस का सहारा लिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद उन्हें 7 अगस्त को फुटेज मिली।

पहले बच्ची को थप्पड़ मारे, फिर दीवार पर उसका सिर पटका

सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि बच्ची की देखभाल करने वाली सहायिका ने पहले बच्ची को थप्पड़ मारे, फिर दीवार पर उसका सिर पटका। इसके बाद बच्ची को जमीन पर फेंक दिया। प्लास्टिक के बैट से पिटाई के बाद बच्ची की जांघों पर दांत से काटा। मां का कहना है कि उन्होंने इस घटना की शिकायत नाबालिग सहायिका और डे केयर की प्रमुख चारु से की तो दोनों ने उसके साथ अभद्र भाषा में बात की और धमकी दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि 4 अगस्त को सुबह 10:30 बजे बच्ची को डे केयर में छोड़ा गया था।

मां ने देखे बेटी की जांघों पर काटने के निशान

दोपहर में जब मां उसे लेने गईं तो स्टाफ ने कहा कि बच्ची पूरे दिन रो रही थी। घर आने के बाद बच्ची की मां ने बेटी की जांघों पर काटने के निशान देखे। उन्होंने स्टाफ से पूछा तो बताया गया कि यह संक्रमण है। घटना के बाद बच्ची करीब एक घंटे तक रोती रही थी लेकिन सेंटर संचालिका और सहायिका ने उसे जाकर देखा तक नहीं। बच्ची के सेंटर सेंटर से रोज वीडियो साझा किया जाता था लेकिन घटना वाले वीडियो नहीं भेजा गया था।

एओए और फ्लैट मालिक से पूछताछ करेगी पुलिस

सेक्टर-142 कोतवाली पुलिस की जांच में पता चला है कि सेंटर पर संचालिका के साथ तीन अन्य सहायक भी काम करते हैं। पुलिस अब घटना के दिन मौजूद रहे अन्य सहायक लोगों के अलावा सोसाइटी की अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) और फ्लैट मालिक से भी पूछताछ करेगी। पुलिस ने संचालिका से इसके संचालन संबंधी दस्तावेज मांग हैं। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि संचालिका दिल्ली में रहती है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000