युवक ने दो बेटियों को यमुना में फेंककर खुद लगाई छलांग ,तीनों लापता, पत्नी से कहासुनी के बाद उठाया था कदम

उरई में एक शख्स ने अपनी पत्नी से हुए झगड़े के बाद अपनी दो बेटियों को यमुना नदी में फेंक दिया और फिर खुद भी छलांग लगा दी। तीनों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। उरई में कई दिनों से मायके में रह रही पत्नी ने जब घर लौटने से इन्कार कर दिया तो गुस्साए पति ने आत्मघाती कदम उठा लिया। रविवार रात रज्जन निषाद (35) की फोन पर पत्नी से कहासुनी हो गई, इससे खफा रज्जन सोमवार सुबह करीब 10 बजे तीन मासूम बेटियों सुनैना (7), अला (5) और बाबू (2) को लेकर रामपुरा के जुहीखा पुल पर पहुंच गया। अला, बाबू को यमुना नदी में फेंकने के बाद खुद भी छलांग लगा दी।पहले बड़ी बेटी पिता का हाथ छुड़ाकर भाग गई, उसी ने लोगों को घटना की जानकारी दी। रात आठ बजे तक एसडीआएफ की टीम तीनों की तलाश नदी में करती रहीं लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। रामपुरा थाना क्षेत्र के मढ़ेपुरा गांव निवासी रज्जन निषाद मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। उसकी तीन बेटियां सुनैना, अला और बाबू हैं। परिजनों ने बताया कि रज्जन शराब का आदी है।

15 दिनों से पत्नी को लौटने के लिए कह रहा था

इसी वजह से उसका रक्षाबंधन से कुछ दिन पहले पत्नी शारदा देवी से झगड़ा हो गया था। इसके बाद शारदा ने औरैया जिले के अजीतमल थाना क्षेत्र के बड़ेरा गांव निवासी अपने पिता सुआलाल व मां निर्मला को फोन करके बुला लिया था। माता-पिता शारदा को लेकर बड़ेरा आ गए। तीन बेटियों को रज्जन के पास छोड़ दिया। करीब 15 दिनों से रज्जन लगातार पत्नी को मायके से लौट आने के लिए कह रहा था, लेकिन वह नहीं आई

हाथ छुड़ाकर भागी थी बड़ी बेटी

रविवार की रात दोनों के बीच मोबाइल फोन पर कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर रज्जन सोमवार की सुबह तीनों बेटियों को लेकर जुहीखा पुल पर पहुंच गया। रज्जन ने पहले बड़ी बेटी सुनैना को नदी में फेंकने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ छुड़ाकर भाग गई। इसके बाद उसने अला व बाबू को नदी में फेंक दिया और खुद भी छलांग लगा दी।

अब तक नहीं चला कोई पता

पानी अधिक होने से तीनों यमुना की तेज धारा में बह गए। सुनैना रोते हुए अंतिम संस्कार कर रहे लोगों के पास पहुंची और पूरी बात बताई। सूचना पर सीओ अंबुज चौधरी, तहसीलदार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों से उनकी तलाश कराई, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। रात आठ बजे तक टीम ने खोजबीन की उसके बाद कार्य रोक दिया। युवक व दो मासूम बेटियों की तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है। जल्द ही खोज लिया जाएगा। यमुना में बहाव तेज है इस वजह से दिक्कत हो रही है।  – कुमार वर्मा, एएसपी, जालौन

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000