पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा ढेर, कानपुर के पीड़ित परिवार ने कहा-मिला सच्चा तर्पण

पहलगाम में हिंदुओं को निशाना बनाने वाले चारों इस्लामी आतंकी अब ज़मीन के दो गज नीचे, ऑपरेशन महादेव में मारे गए थे तीन, अब चौथे हाशिम मूसा को भी सेना ने बड़गाम में किया ढेर…

कानपुर: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों ने एक बड़े ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर हाशिम मूसा को ढेर कर दिया है। यूसमर्ग के पहाड़ी और जंगली इलाके में पाकिस्तानी आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता खबर मिलने के बाद घेराबंदी की गई थी। खुद को घिरता देख आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में हुई भीषण मुठभेड़ में यह खूंखार आतंकी मारा गया।

‘आज सच्चा तर्पण….’, हाशिम मूसा के मारे जाने पर बोले शुभम के पिता-पत्नी

पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या द्विवेदी ने कहा कि पितृपक्ष के दौरान सेना ने मुख्य साजिशकर्ता को ढेर करके शुभम समेत सभी 26 निर्दोष मृतकों को सच्ची श्रद्धांजलि और तर्पण दिया है। उन्होंने भारतीय सेना के शौर्य को सलाम किया और प्रधानमंत्री के आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता (zero tolerance) के संकल्प की सराहना की।

सुरक्षाबलों ने बडगाम जिले के यूसमर्ग क्षेत्र में ‘ऑपरेशन कोरैग’ के तहत लश्कर-ए-तैमतौर (LeT) के आतंकवादी हाशिम मूसा को मार गिराया। मूसा पर 20 लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह अप्रैल 2025 के पहलगाम हमले का मुख्य षडयंत्रकारी था।

शहीदों की आत्मा को मिली शांति

पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले कानपुर के शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्यां द्विवेदी ने सुरक्षाबलों के इस पराक्रम की जमकर सराहना की है। ऐशान्यां ने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर के तहत इस मास्टरमाइंड को न्यूट्रलाइज़ करना बहुत बड़ी कामयाबी है, इस कार्रवाई से हमले में मारे गए 26 बेकसूर लोगों के पीड़ित परिवारों को बहुत राहत मिली है। ऐशान्यां ने भावुक होकर कहा कि आज उन सभी निर्दोष मृतकों की आत्मा को सही मायनों में शांति मिली होगी। संजय द्विवेदी ने भी आतंकी के खात्मे पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि इससे पीड़ित परिवारों को कुछ शांति मिली है।

पितृपक्ष में मिला सच्चा तर्पण,भारतीय सेना के शौर्य को सलाम

धार्मिक महत्व का जिक्र करते हुए ऐशान्यां द्विवेदी ने कहा कि इस समय देश में पितृपक्ष चल रहा है, जिसमें दिवंगतों को याद कर तर्पण दिया जाता है। ऐशान्यां ने कहा कि पीड़ित परिवार के रूप में वे जल अर्पण कर रहे हैं, लेकिन देश और सेना ने मुख्य साजिशकर्ता को ढेर कर शहीदों को सच्चा तर्पण दिया है। बता दें कि इस आतंकी हमले में कानपुर के युवा शुभम समेत 26 लोगों की जान चली गई थी। तभी से भारतीय सुरक्षा बल इस जघन्य कांड में शामिल हर एक आतंकी की तलाश में जुटे हुए थे।

सितंबर में 5 आतंकी ढेर,घाटी में लश्कर के नेटवर्क पर करारा प्रहार

भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के इस संयुक्त ऑपरेशन ने आतंकी नेटवर्क को हिलाकर रख दिया है। घाटी में आतंकवाद विरोधी अभियानों को तेज करते हुए सुरक्षाबलों ने अकेले सितंबर महीने में ही 5 आतंकियों को मार गिराया है। बडगाम में हाशिम मूसा का मारा जाना लश्कर-ए-तैयबा के लिए अब तक का सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है, इलाके में अब भी तलाशी अभियान जारी है। ताकि छिपे हुए अन्य आतंकियों का सफाया किया जा सके।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मंदिर परिसर में दो सेवादारों की बेरहमी से हत्या, शव जलाए, पुलिस जांच में जुटी     |     पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा ढेर, कानपुर के पीड़ित परिवार ने कहा-मिला सच्चा तर्पण     |     प्रतापगढ़ नगरपालिका में सिविल जेई उपलब्ध है तो PWD के JE पर ADM वित्त/राजस्व मेहरबान क्यों…???     |     मन की बात के 138वें एपिसोड में पीएम मोदी, सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल पर बोले: आज का भारत आतंक बर्दाश्त नहीं करता     |     SIR विवाद पर सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- भ्रम फैलाकर जनता को किया जा रहा गुमराह     |     70 रुपए किलो पहुंची प्याज,सरकार के बफर स्टॉक के बाद भी राहत नहीं     |     यात्रियों को लगा बड़ा झटका,बच्चों के सफर से लेकर एक्स्ट्रा बैगेज तक सब हुआ महंगा     |     सो रही पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, फिर खुद थाने पहुंचा पति; अवैध शक में ले ली जान!     |     अब जनसाधारण एक्सप्रेस का मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर होगा ठहराव, दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत     |     नजूल भूमि को हड़पने की इच्छा रखने वाले याचिकाकर्ता सुल्तान हसन को हाईकोर्ट से मिला 5 अक्टूबर तक स्थगनादेश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000