नदी में कूदी विवाहिता, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के टोडरपुर ग्रामसभा के समीप मंगई नदी पुल से बृहस्पतिवार की सुबह विवाहिता प्रीति देवी नदी में कूद गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने खोजबीन की, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चला। मामला चार थानों जहानागंज, मेंहनगर, तरवां और मऊ चिरैयाकोट की सीमा से जुड़ा होने के कारण पुलिस की कार्रवाई को लेकर असमंजस की स्थिति रही।मृतका की पहचान नेतपुर सोनईचा, थाना जहानागंज निवासी प्रीति देवी पत्नी सूरज राम के रूप में हुई। मायका पकड़ी ग्रामसभा (थाना तरवा) की रहने वाली प्रीति की मां रेनु देवी ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष प्रताड़ित करता था। पति के दूसरे संबंधों को लेकर विवाद बढ़ा और प्रीति ने पहले भी जहानागंज थाने में शिकायत दी थी, जिसमें सुलह समझौता हुआ था।

परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर शव नदी में फेंक दिया। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण दोपहर 12.30 बजे मंगई नदी पुल पर बड़े गिट्टक लगाकर और सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिए। पुलिस की निष्क्रियता पर आक्रोश जताते हुए उन्होंने गोताखोर बुलाने की मांग की। मौके पर तरवां थानाध्यक्ष चंद्रदीप, बोंगरिया चौकी प्रभारी जयप्रकाश, रासेपुर चौकी प्रभारी अरविंद सिंह, सिंहपुर चौकी प्रभारी पवन कुमार सिंह समेत कई अधिकारी पहुंचे और समझा-बुझाकर लगभग 2.30 बजे जाम समाप्त कराया। शाम 4.30 बजे 20वीं वाहिनी बाढ़ राहत दल मौके पर पहुंचा और तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक महिला का कुछ पता नहीं चला। लड़की के बाबा सुखदेव राम ने भी उपजिलाधिकारी मेंहनगर और नायब तहसीलदार को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की, जिस पर अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000