बीवी ने बेटी संग मिलकर की पति की बेरहमी से हत्या, पहले पीटा फिर दबाया गला, भाई ने 29 जुलाई की रात की सुनाई कहानी

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के नवाबगंज क्षेत्र के सिंघनापुर गांव में महिला ने बेटी के साथ मिलकर अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की। शव का पोस्टमार्टम कराया उसमें गला दबाकर हत्या हुई। वहीं गर्दन और सिर में मारपीट की चार चोटें मिली हैं। मृतक के ममेरे भाई ने आरोपी मां-बेटी पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। हत्यारोपी पत्नी ने बताया कि पति उसके साथ बेटी पर अवैध संबंधों का आरोप लगा प्रताड़ित करता था। इस पर उसने यह कदम उठाया। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के सिंघनापुर गांव निवासी राजेश कुमार (46) का शव गुरुवार भोर पांच बजे घर के अंदर जीने के पास लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। मौत की खबर से पड़ोसियों की भीड़ लग गई। मृतक की पत्नी कामिनी की सूचना पर पुलिस ने जांच की तो पत्नी ने शराब के नशे में जीने के पास गिरने से मौत की बात बताई।

गले में निशान के साथ आंख पर भी चोट देख पुलिस को शक हुआ, बाद में रिश्तेदारों ने हत्या का आरोप लगाया तो पुलिस ने आनन-फानन मां-बेटी को हिरासत में ले लिया। सूचना पर आए मृतक के ममेरे भाई लखनऊ के थाना मलिहाबाद के गांव गोलादुलारमऊ निवासी संतोष बाबू ने पुलिस को बताया कि राजेश का अपनी पत्नी पर शक सही था। इसी के चलते वह विरोध करते थे, उनकी पत्नी कामिनी को उनसे अधिक मतलब नहीं था, वह सिर्फ मामा के नाम की पांच बीघा जमीन बेचकर रुपये देने का दबाव भी बना रही थीं। आए दिन कामिनी अपनी बड़ी बेटी काजल के साथ मिलकर उन्हें पीटते थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि के बाद संतोष बाबू की तहरीर पर मां-बेटी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि के बाद मां-बेटी पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि शव दफन नहीं हो पाया। वह प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी कराई जाएगी।

मुंबई में नौकरी करता था राजेश, डेढ़ महीने पहले आया था

मां-बेटी द्वारा पिता की हत्या करने की घटना में बेटे को भी अपनी मां पर शक होने से वह छह दिन पहले पिता को घर पर रोककर खुद मुंबई कमाने गया था, लेकिन उसने नहीं पता था कि यह लोग उनकी हत्या कर देंगे।

ममेरे भाई ने बताया कि 29 जुलाई को भी पत्नी-बेटे ने पीटा था

हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले गोलादुलारमऊ निवासी संतोष बाबू ने बताया कि राजेश कुमार मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते थे। डेढ़ महीने पहले वह घर आए थे। पत्नी और बेटी का चाल-चलन सही न देख उन्होंने विरोध शुरू किया था। इस पर 29 जुलाई की रात पत्नी और बेटी ने राजेश को पीटा भी था। गंभीर घायल होने पर उसे मलिहाबाद ले जाकर इलाज कराया था। बाद में उन्होंने फिर घर जाने की बात कही थी तो छोड़ दिया था। मृतक के बड़े बेटे आशीष को भी पिता के साथ हुई हरकत अच्छी नहीं लगी थी। इस पर छह दिन पहले उसने खुद मुंबई जाने की बात कहकर पिता को घर पर ही रोक दिया था। घटना की सूचना मिलने के बाद वह मुंबई से चला है।

पिता की मौत, मां-बड़ी बहन पर आरोप होने से तीन बच्चों की परवरिश का संकट

मृतक राजेश के चार बच्चों में आशीष, प्रिंस, बेटी काजल और सेजल हैं। पिता की मौत और मां और बहन पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब प्रिंस, काजल और सेजल पर परवरिश का संकट खड़ा हो गया है। अभी तक कोई भी रिश्तेदार उनको अपने साथ रखने को तैयार नहीं है। फिलहाल पुलिस ही अभी उनका सहारा है। मुंबई से बड़े भाई के आने के बाद ही उनका क्या होगा यह तय हो पाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000