थाने में जानकारी लेने पर महिला दरोगा की बेरहमी से पिटाई, पुलिसकर्मी बनाते रहे वीडियो,उल्टा पीड़िता का ही हुआ शांति भंग में चालान

आगरा के थाना ट्रांस यमुना में पीड़ित महिला और दरोगा के बीच मारपीट के मामले की जांच अपर पुलिस उपायुक्त पूनम सिरोही ने शुरू कर दी है। दोनों ने जांच अधिकारी को अपने बयान दर्ज करा दिए हैं। वहीं थाने में घटना के समय माैजूद पुलिसकर्मी और आम लोग भी जांच के घेरे में आएंगे। सभी से पूछताछ की जाएगी। थाना प्रभारी ने अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप दी है। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र की महिला के घर में 15 सितंबर 2024 को चोरी हुई थी। उन्होंने केस दर्ज कराया था। महिला मंगलवार को एसओ रोहित गुर्जर से मिलने थाने पहुंची। तभी घटना हुई थी। महिला ने वीडियो प्रसारित कर आरोप लगाया था कि पुलिस ने गुपचुप केस में एफआर लगा दी। थाने में जानकारी लेने पर पीटा गया। कपड़े फाड़ दिए। शांति भंग में चालान भी किया गया। महिला दरोगा मनीषा ने पिटाई की। थाना परिसर में पीड़िता और महिला दरोगा के बीच मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ था।

पुलिसकर्मियों ने ही यह वीडियो बनाया था। पीड़िता ने रोते हुए न्याय की गुहार लगाता वीडियो प्रसारित किया था। मामले की जानकारी पर पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने अपर पुलिस उपायुक्त पूनम सिरोही को जांच के आदेश किए हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को पीड़िता से बात की। पूरी घटना की जानकारी ली। सूत्रों ने बताया कि महिला ने यही बताया कि थाने में उसकी पिटाई की गई। वह बस वीडियो बना रही थी। मोबाइल भी कब्जे में ले लिया गया। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। उधर, महिला दरोगा ने भी अपने बयान दर्ज कराए हैं। अन्य पुलिसकर्मियों और आम लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस आयुक्त को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000