देह व्यापार का धंधा करने वाले दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीसरा भाग निकला, एक सिपाही घायल

लड़कियों को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और उनसे देह व्यापार कराने वाले विजय ठाकुर और अवनीश यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ के दौरान सिपाही अशोक कुमार भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दोनों आरोपी और सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मझोला के कांशीराम नगर में गोशाला की आड़ में देह व्यापार का रैकेट चलाने वाली पिंकी और उसके सहयोगी लड़कियों की खरीद फरोख्त का धंधा भी कर रहे थे। पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस गिरोह ने पिछले दो माह में दो लड़कियां बेच दीं। हालांकि बेची गईं लड़कियों की संख्या ज्यादा भी हो सकती है। पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित लड़कियों को बरामद करने में जुटी है।

एसएसपी सतपाल अंतिल के मुताबिक सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष अमित कौशल ने बृहस्पतिवार को मझोला थाने में कांशीराम नगर निवासी पिंकी, सचिन, विजय ठाकुर और अवनीश यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपी तीन लड़कियों को बंधक बनाकर देह व्यापार करा रहे थे। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली की गिरोह के सदस्य मझोला क्षेत्र के हर्बल पार्क के पास खड़े हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू की। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कार्रवाई करते हुए आरोपी विजय ठाकुर और अवनीश यादव को गिरफ्तार कर लिया। दोनों मझोला के कांशीराम नगर के रहने वाले हैं। दोनों के पैर में गोली लगी है। जबकि सचिन मौके से भाग निकला। मुठभेड़ के दौरान एसएसपी सतपाल अंतिल, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह भी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने बताया कि सचिन और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000