यूपी में मानसून की दमदार वापसी,24 अगस्त को इन 25 जिलों में मूसलाधार बारिश का येलो अलर्ट जारी
लखनऊ।उत्तर प्रदेश में मानसून की दमदार वापसी हो गई है।मौसम विभाग ने 24 अगस्त को यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।अन्य जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।यह बारिश कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से राहत देगी और किसानों के लिए भी काफी फायदेमंद होगी।
इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
बांदा,चित्रकूट,कौशाम्बी,प्रयागराज,फतेहपुर,सोनभद्र,मिर्जापुर,चंदौली,वाराणसी,संतरविदासनगर,गाजीपुर,अलीगढ़,मथुरा,हाथरस,एटा,आगरा,फिरोजाबाद,मैनपुरी,इटावा,जालौन,हमीरपुर,महोबा,झांसी और ललितपुर में 24 अगस्त को इन जिलों और उनके आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
इन जिलों में गरज-चमक/वज्रपात का अलर्ट
बांदा,चित्रकूट,कौशाम्बी,प्रयागराज,फतेहपुर,प्रतापगढ़,सोनभद्र,मिर्जापुर,चंदौली,वाराणसी,संतरविदासनगर,जौनपुर,गाजीपुर,आजमगढ़,मऊ,बलिया,लखीमपुरखीरी,सीतापुर,हरदोई,फर्रुखाबाद,कन्नौज,कानपुरदेहात,कानपुरनगर,उन्नाव,लखनऊ,बाराबंकी,रायबरेली,अमेठी,सुल्तानपुर,अयोध्या,अंबेडकरनगर,गाजियाबाद,हापुड़,गौतमबुद्धनगर,बुलंदशहर,अलीगढ़,मथुरा,हाथरस,कासगंज,एटा,आगरा,फिरोजाबाद, मैनपुरी,इटावा,औरैया,बिजनौर,अमरोहा,मुरादाबाद,रामपुर, बरेली,पीलीभीत,शाहजहांपुर,संभल,बदायूं,जालौन,हमीरपुर, महोबा,झांसी और ललितपुर में भारी बारिश के अलावा गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात होने की संभावना है।