घटना की जानकारी को लेकर बेटी से बात करते अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय। प्रतापगढ़ कलयुगी बेटे ने पिता पर फावड़े से हमला कर ले ली जान, अक्सर रहता था नाराज, हिरासत में आरोपी By Pratibha Rajdar Last updated Aug 26, 2025 112 प्रतापगढ़। जिले के हथिगवां थाना क्षेत्र के परसीपुर (बटउआ) गांव में एक कलयुगी बेटे टिंकू ने अपने ही पिता विनोद मिश्रा की फावड़े से काटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।बताया जा रहा है कि आरोपी बेटा अक्सर अपने लिए की मांग करता था और पिता के रोज़-रोज़ डांटने से नाराज था। इसी बात को लेकर परिवार में कई दिनों से कलह चल रही थी। गुस्से में आकर बेटे ने सोमवार देर रात फावड़े से हमला कर पिता की जान ले ली।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है।घटना पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय भी मौके पर पहुंचकर घटना की बाबत स्वजनों से बात की और घटनास्थल का निरीक्षण कियाएसएचओ नंदलाल सिंह का कहना है कि आरोपित बेटे को हिरासत में लिया गया है, तहरीर का इंतजार है, मौत के कारणों की जांच की जा रही है। समाचार 112 Share