करंट लगने से नाले में बहे युवक-युवती का शव 27 घंटे बाद बरामद हुआ शव…

जौनपुर।  शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मछलीशहर पड़ाव पर सोमवार शाम करंट लगने से मैनहोल में गिरे युवक-युवती का शव 27 घंटे बाद पठानटोलिया में मिला है।  बारिश के दौरान बिजली के पोल के जरिए पानी में करंट उतर आया था, इसी दौरान वहां से गुजर रही युवती इसकी चपेट में आ गई थी।  युवती को बचाने के लिए युवक आगे बढ़ा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया था।  इन दोनों को बचाने में रिक्शा चालक ने जान गंवा दी।  इधर, युवक-युवती नाले में बह गए थे।

  इस घटना से लोगों में प्रशासन के खिलाफ गहरी नाराजगी है। बता दें कि, जिले के लाइन बाजार क्षेत्र के मियांपुर मोहल्ला निवासी प्राची मिश्रा ब्यूटी पार्लर से पैदल घर के लिए निकली थी।  मछलीशहर पड़ाव पर करंट की चपेट में आकर नाले में गिर गई।  यह देख प्राची को बचाने के प्रयास में 18 वर्षीय समीर आगे बढ़ा।  समीर फूलपुर, आजमगढ़ का रहने वाला था।  प्राची को बचाने में समीर भी करंट की चपेट में आकर नाले में बहने लगा।  वहां मौजूद ई रिक्शा चालक शिवा ने देखा तो दोनों को बचाने के लिए दौड़ा।  इस कोशिश में शिवा भी करंट लगने से तड़पने लगा।  शिवा की वहीं मौत हो गई।

इधर, प्राची और समीर के परिजन जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे।  पुलिस-प्रशासन के अफसर भी पहुंच गए।  तब से परिजन भी वहीं डटे रहे।  SDRF और प्रशासन की टीम खोजबीन में लगी हुई थी।  मंगलवार रात नगर कोतवाली के पठान टोलिया से प्राची और समीर के बरामद हो गए।  दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह ने बताया कि बीते सोमवार को अत्यधिक बारिश के कारण करंट पानी में उतर आया था।  चपेट में आकर प्राची झुलस गई थी, जिसको बचाने में पहले समीर और ई रिक्शा चालक भी चपेट में आ गए थे।  करीब 27 घंटे के रेस्क्यू के बाद दोनों के शव मिले हैं।  सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि डीएम ने सीआरओ और एसपी सिटी को जांच कर 24 घंटे के अंदर इसके लिए जिम्मेदार पर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000