उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी विभागीय उच्चाधिकारियों को जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश  

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ अपने दूसरे कार्यकाल को शानदार ढंग से संचालित करने के लिए अभी से कस ली कमर, कामचोर और निकम्में किस्म के अफसरों और कर्मचारियों को चिन्हित करके उन्हें सुधरने के लिए चलाया जायेगा अभियान…

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट लहजों में सूबे की बेलगाम नौकरशाही को आगाह किया कि आम लोगों की समस्याओं के निस्तारण की जवाबदेही तय होनी चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मानना है कि लेटलतीफी अथवा एक-दूसरे पर जिम्मेदारी टालने की प्रवृत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी विभागाध्यक्षगण अपने अधीनस्थ कार्यालयों का औचक निरीक्षण करें। कार्यालयों में स्वच्छता, निस्तारित होने के लिए लंबित फाइल की स्थिति, जन शिकायतों के निस्तारण की स्थिति, कार्मिकों की उपस्थिति, समय बद्धता आदि की वस्तु स्थिति का परीक्षण किया जाय। इस बार निजाम शपथ ग्रहण समारोह के दिन से ही बदले-बदले नजर आ रहे हैं। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने बिना झिझक इस बात को सार्वजनिक रूप से माना कि उनका पहला कार्यकाल वर्ष-2017-2022 बिना अनुभव का रहा। इस बार उन्हें पाँच सालों का कार्य जो उन्होंने किया है, उसका अनुभव उन्हें है। इसलिए योगी राज-2 अधिक प्रभावशाली होगा।    

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते कोरोना काल में प्रभावित हुए शैक्षिक कार्यों को ध्यान में रखते हुए अफसरों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोरोना के कारण विगत दो शैक्षिक सत्र प्रभावित रहे हैं। भौतिक पठन-पाठन नहीं हो सका है। आगामी सत्र की शुरुआत से पूर्व स्कूल चलो अभियान को वृहद स्वरूप दिया जाना आवश्यक है। विभागीय मंत्री के परामर्श से अभियान के संबंध में विस्तृत कार्य योजना कर तैयार ली जाए। एक भी बच्चा स्कूल जाने से और शिक्षा ग्रहण करने से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा और स्वास्थ्य के मूल ढांचे में अमूल चूर्ण परिवर्तन करना चाहते हैं। शिक्षा के नाम पर अब किसी तरह की बहानेबाजी नहीं चलेगी। सच बात तो यह है कि शिक्षा विभाग में घपले-घोटालों के साथ-साथ कार्य न करने की जो परम्परा स्थापित हो चुकी है,उसे समाप्त कर शिक्षकों को स्कूल में प्रतिदिन समय के साथ उपस्थित होना पड़ेगा और पठन-पाठन का कार्य करना होगा। खासकर बेसिक शिक्षा में प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल में बच्चों को स्कूल में उनकी संख्या बढ़ाने के लिए भी अभियान चलाना होगा।       

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000