विधानसभा चुनाव से पहले UPTET का पेपर हुआ था लीक, अब सरकार बनने पर UP बोर्ड परीक्षा का पेपर हुआ है, लीक... उत्तरप्रदेशसमाचार भ्रष्टाचार के आकंठ डूबे बलिया के DIOS डॉ ब्रजेश मिश्र पेपर लीक मामले में शासन द्वारा किये गए निलंबित By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Mar 30, 2022 1,059 मध्यमिक शिक्षा विभाग ने 24 जिलों की परीक्षा निरस्त की और पूरे मामले की जांच के लिए एसटीएफ को दी गयी है, जिम्मेदारी… लखनऊ। विधानसभा चुनाव से पहले 28 नवम्बर,2021 में UPTET की परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। परीक्षा शुरू होने से कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर पेपर वायरल होने लगा था तो UPTET की परीक्षा को योगी सरकार ने रद्द करते हुए उसे 23 को पुनः कराया गया था। उस मामले में योगी सरकार की बहुत किरकिरी हुई थी। फिलहाल योगी सरकार ने एक्शन तो लिया था, परन्तु UPTET की परीक्षा कराने में महती भूमिका का निर्वहन करने वालों पर एक्शन नहीं हो पाया था। पेपर छापने वाली फर्म के ठेकेदार पर ही कार्रवाई होकर रह गई, जिसे लेकर विधानसभा चुनाव में विपक्ष उसे चुनावी मुद्दा बनाया था। यूपी में योगी पार्ट-2 सरकार बनते ही फिर लीक का मामला सामने आ गया। 30 मार्च, 2022 को राज्य के बलिया में यूपी बोर्ड के अंग्रेजी का प्रश्रपत्र लीक हो गया। एक दिन पहले संस्कृत का भी प्रश्नपत्र लीक हुआ था। मामला सुर्खियों मे आने के बाद माध्यमि शिक्षा विभाग ने जिस सीरीज का प्रश्रपत्र लीक हुआ था, उस सीरीज से संबंधित 24 जिलों में अंग्रेजी की परीक्षा निरस्त कर दी है। शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बलिया के डीआईओएस डॉ ब्रजेश मिश्र को निलंबित कर दिया है। डीआईओएस डॉ ब्रजेश मिश्र बहुत ही विवादित अफसरों में रहे हैं। जनपद प्रतापगढ़ में वर्ष-2005 व वर्ष-2006 में BSA रहे और वर्ष-2018 में डीआईओएस प्रतापगढ़ रहे। यहाँ से इनका तवादला जौनपुर जनपद के लिए किया गया तो वहाँ भी एडेड शिक्षण संस्थाओं में नियुक्ति को लेकर विवादों में आये थे। प्रतापगढ़ में रहते हुए डॉ ब्रजेश मिश्र करोंड़ों रुपये कमाए थे। बिना रिश्वत लिए इनकी कलम नहीं चलती थी। सभी मामलों में इन्हें धन चाहिए, वह मामला कितना भी नियम विरुद्ध हो ! रिश्वत मिल गई तो वह काम डॉ ब्रजेश मिश्र कर देते थे। डॉ ब्रजेश मिश्र प्रतापगढ़ के ऐसे डीआईओएस रहे जो अधियाचन न भेजने के लिए भी प्रबंधकों से मोटी रकम लेते थे। अब इस मामले में डॉ ब्रजेश मिश्र की क्या भूमिका है ? कह पाना मुश्किल है। फिलहाल एसीएस होम अवनीश अवस्थी ने बताया कि मामले की जांच एसटीएफ द्वारा कराई जाएगी। उधर माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि इसके लिए जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी। देखना होगा कि UPTET की परीक्षा वाले प्रकरण की तरह कार्रवाई की जाती है अथवा निष्पक्षता के साथ जो भी संलिप्त मिलेगा, उस पर विना भेदभाव अपनाए कार्रवाई की जायेगी। बलिया 1,059 Share