भ्रष्टाचार के आकंठ डूबे बलिया के DIOS डॉ ब्रजेश मिश्र पेपर लीक मामले में शासन द्वारा किये गए निलंबित

मध्यमिक शिक्षा विभाग ने 24 जिलों की परीक्षा निरस्त की और पूरे मामले की जांच के लिए एसटीएफ को दी गयी है, जिम्मेदारी…

लखनऊ। विधानसभा चुनाव से पहले 28 नवम्बर,2021 में UPTET की परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। परीक्षा शुरू होने से कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर पेपर वायरल होने लगा था तो UPTET की परीक्षा को योगी सरकार ने रद्द करते हुए उसे 23 को पुनः कराया गया था। उस मामले में योगी सरकार की बहुत किरकिरी हुई थी। फिलहाल योगी सरकार ने एक्शन तो लिया था, परन्तु UPTET की परीक्षा कराने में महती भूमिका का निर्वहन करने वालों पर एक्शन नहीं हो पाया था। पेपर छापने वाली फर्म के ठेकेदार पर ही कार्रवाई होकर रह गई, जिसे लेकर विधानसभा चुनाव में विपक्ष उसे चुनावी मुद्दा बनाया था।     
 
यूपी में योगी पार्ट-2 सरकार बनते ही फिर लीक का मामला सामने आ गया। 30 मार्च, 2022 को राज्य के बलिया में यूपी बोर्ड के अंग्रेजी का प्रश्रपत्र लीक हो गया। एक दिन पहले संस्कृत का भी प्रश्नपत्र लीक हुआ था। मामला सुर्खियों मे आने के बाद माध्यमि शिक्षा विभाग ने जिस सीरीज का प्रश्रपत्र लीक हुआ था, उस सीरीज से संबंधित 24 जिलों में अंग्रेजी की परीक्षा निरस्त कर दी है। शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बलिया के डीआईओएस डॉ ब्रजेश मिश्र को निलंबित कर दिया है। डीआईओएस डॉ ब्रजेश मिश्र बहुत ही विवादित अफसरों में रहे हैं। जनपद प्रतापगढ़ में वर्ष-2005 व वर्ष-2006 में BSA रहे और वर्ष-2018 में डीआईओएस प्रतापगढ़ रहे। यहाँ से इनका तवादला जौनपुर जनपद के लिए किया गया तो वहाँ भी एडेड शिक्षण संस्थाओं में नियुक्ति को लेकर विवादों में आये थे।     
 
प्रतापगढ़ में रहते हुए डॉ ब्रजेश मिश्र करोंड़ों रुपये कमाए थे। बिना रिश्वत लिए इनकी कलम नहीं चलती थी। सभी मामलों में इन्हें धन चाहिए, वह मामला कितना भी नियम विरुद्ध हो ! रिश्वत मिल गई तो वह काम डॉ ब्रजेश मिश्र कर देते थे। डॉ ब्रजेश मिश्र प्रतापगढ़ के ऐसे डीआईओएस रहे जो अधियाचन न भेजने के लिए भी प्रबंधकों से मोटी रकम लेते थे। अब इस मामले में डॉ ब्रजेश मिश्र की क्या भूमिका है ? कह पाना मुश्किल है। फिलहाल एसीएस होम अवनीश अवस्थी ने बताया कि मामले की जांच एसटीएफ द्वारा कराई जाएगी। उधर माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि इसके लिए जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी। देखना होगा कि UPTET की परीक्षा वाले प्रकरण की तरह कार्रवाई की जाती है अथवा निष्पक्षता के साथ जो भी संलिप्त मिलेगा, उस पर विना भेदभाव अपनाए कार्रवाई की जायेगी। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000