विज्ञापन
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें – 9721975000 *

डीआरआई वाराणसी के अधिकारियों ने 4 किलो विदेशी सोने के साथ किया दो तस्करों को गिरफ्तार

डीआरआई की लगातार छापेमारी में अब तक कुल 5 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिसमें 3 गुवाहाटी में पकड़े गए हैं और दो वाराणसी में पकड़े गए हैं। गुवाहाटी में पकड़े गए तस्करों के पास से भी भारी मात्रा में विदेशी सोने के बिस्किट बरामद हुए हैं। सोने की तस्करी का मेन सरगना गुवाहाटी में पकड़ा गया है…

वाराणसी। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) एक भारतीय खुफिया एजेंसी है। यह कोई पहली बार नहीं हुआ जब डीआरआई के अधिकारियों के रडार पर सोने की तस्करी करने वाले तस्कर आये हों। इस बार राजस्थान के रहने वाले एक बड़े स्मगलर को डीआरआई के अधिकारियों ने गुवाहाटी से दो सहयोगियों के साथ 30 मार्च, 2022 को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर डीआरआई वाराणसी ने सोने की तस्करी के सरगना के पिता व उसके एक अन्य सहयोगी को भी वाराणसी में 4 किलो विदेशी सोने के साथ 31 मार्च, 2022 को पकड़ लिया है। वाराणसी में जप्त किए गए विदेशी सोने की कीमत दो करोड़ के पार बताई जा रही है। ऐसा नहीं है कि सोने की तस्करी करने वाले तस्करों और उनके सरगना का सम्बन्ध राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों से न हो। बिना राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों को मिलाये सोने की तस्करी नहीं की जा सकती। 

सोने की तस्करी करते पकड़े गए तस्कर बड़े गिरोह के बताए जा रहे हैं। डीआरआई की लगातार छापेमारी में अब तक कुल 5 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिसमें 3 गुवाहाटी में पकड़े गए हैं और दो वाराणसी में पकड़े गए हैं। गुवाहाटी में पकड़े गए तस्करों के पास से भी भारी मात्रा में विदेशी सोने के बिस्किट बरामद हुए हैं। सोने की तस्करी का मेन सरगना गुवाहाटी में पकड़ा गया है, जिससे लगातार पूछताछ जारी है। इस गिरोह के सरगना के काम में सहयोग करने वाले उसके पिता को भी मुगलसराय रेलवे स्टेशन से 3 किलो विदेशी सोने के साथ डीआरआई वाराणसी ने गिरफ्तार कर लिया है, जो दुरंतो एक्सप्रेस से कोलकाता से राजस्थान विदेशी सोना लेकर जा रहा था। दुरंतो एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट क्लास के कोच में ट्रेवल कर रहा था। सोने की तस्करी करने वाले सरगना अक्सर ऐसे ब्यक्तियों को अपने धंधे में शामिल करते हैं जिन्हें धन की अधिक आवश्यकता होती है। उसकी मजबूरियों का फायदा सोने की तस्करी करने वाले सरगनाओं द्वारा उठाया जाता है।   

विदेशी सोने की तस्करी से जुड़े अन्य तस्करों को डीआरआई के अधिकारियों को पकड़ा है और सभी तस्करों से अलग-अलग जानकारी इकट्ठा की जा रही है। उनके द्वारा बताए गए लोगों के बारे में जानकारी इकट्ठा की जा रही है और ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। यह तस्कर राजस्थान के रहने वाले हैं। कोलकाता और गुवाहाटी में बेस बनाकर म्यानमार से भारत में विदेशी सोने की तस्करी कर रहे हैं। तस्करी किये सोने को कोलकाता, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली के बाजारों में सप्लाई कर रहे हैं। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार यह तस्कर राजस्थान से लोगों को नौकरी के चक्कर में गुमराह कर गुवाहाटी और कोलकाता ले जाते हैं, सोने की तस्करी के आरोप में पकड़े गए पिता पुत्र हैं जो इस केस के मास्टरमाइंड है। उनकी भी गिरफ्तारी हो गई है। आगे की जांच जारी है। सूत्रों का कहना है कि इसमें भारी मात्रा में हवाला के रुपयों का लेनदेन हुआ है और जल्दी ही कोई बड़ा खुलासा हो सकता है।

राजस्थान में तीन एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनने के आसार, चौंका रहे आंकड़े     |     तीन बच्चों की मां पर चढ़ा ‘इश्क का बुखार’, प्रेमी के संग हुई फरार; पति ने लगाई पुलिस से गुहार     |     पियवा से पहिले हमार रहलू, वरमाला के बाद दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार, मंडप में जमकर हुआ बवाल     |     20 राउंड की फायरिंग के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में दो गैंगस्टरों को किया ढेर     |     उन्नाव में करंट से नहीं हुई थी मौत, चारों बच्चों कि-की गई थी हत्या, 11 दिन बाद पिता के खिलाफ दर्ज हुआ केस     |     करोड़पति पति की हत्या करवाने के बाद प्रेमी से बोली ‘कातिल’ पत्नी, एक्सीडेंट हो गया क्या     |     मथुरा में कोहरे का कहर,शादी से लौट रही ट्रेवलर दिल्‍ली-आगरा हाईवे पर हुई हादसे का शिकार,चार की मौत     |     सावधान बढ़ने वाली है ठंड:यूपी में बदल रहा मौसम का मिजाज, आज से 4 दिन तक बारिश का अलर्ट,मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी     |     डॉक्टरों ने प्रसूता के बच्चे को मृत बताकर सभासद को बेचा, 1 महीने बाद खुला राज     |     मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में किसकी सरकार बनने के आसार, जानें एग्जिट पोल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000