कैंपस में केक काटने को लेकर बवाल, आधी रात पांच घंटे हंगामा, 400 छात्रों में पत्थरबाजी; तीन लोग घायल

केक काटने के दौरान बिड़ला के छात्रों ने पहले एक छात्र को थप्पड़ मारा। उससे कहा- तुम लोग रात 10 बजे के बाद बैरियर लगाकर रोकते हो, अब बीएचयू में क्या कर रहे हो? इस पर विवाद होने लगा। बीएचयू कैंपस में रविवार की आधी रात पांच घंटे तक हंगामा और अराजकता की स्थिति बनी रही। रात 12 बजे सुबह के 5 बजे तक कैंपस में तनाव का माहौल रहा। आईआईटी बीएचयू और बिड़ला सी हॉस्टल के हजारों छात्रों में पत्थरबाजी और मारपीट हुई। इससे दो दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। आईआईटी के तीन छात्र चोटिल हुए, जिनका ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। भेलूपुर एसीपी गौरव कुमार समेत पांच थानों की पुलिस बल कैंपस में पहुंच गई। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के साथ मिलकर बवाल कर रहे छात्रों को खदेड़ा। वहीं नाराज छात्र भागते हुए आईआईटी निदेशक प्रो. अमित पात्रा के आवास पहुंचे और वहां बाहर बाहर आओ-बाहर आओ की नारेबाजी करते हुए जान की सुरक्षा की मांग करने लगे।

मौके पर मौजूद संस्थान के चीफ प्रॉक्टर प्रो. संजय सिंह और पूरी प्रॉक्टोरियल टीम ने छात्रों को समझाकर हॉस्टल में वापस भेजा। इस दौरान उन्हें कोई शिकायत पत्र नहीं दिया गया, लेकिन छात्रों की सुरक्षा के लिए बीएचयू के साथ बैठक की बात कही गई है।बीएचयू प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान जारी कर कहा गया है कि स्थिति की समीक्षा कर दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

बीएचयू प्रशासन करेगा कार्रवाई

बीएचयू ने सोमवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विश्वविद्यालय में 31 अगस्त की रात हुई घटना के संबंध में बीएचयू प्रशासन द्वारा संज्ञान लिया गया है। विश्वविद्यालय के सुरक्षा तंत्र द्वारा सक्रियता के साथ कार्रवाई की गई। चूंकि इस घटनाक्रम में बीएचयू और आईआईटी-बीएचयू के विद्यार्थी शामिल थे, इसलिए बीएचयू प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने आईआईटी प्रॉक्टोरियल बोर्ड और पुलिस प्रशासन के सहयोग से स्थिति को नियंत्रित किया। बीएचयू प्रशासन स्थिति की समीक्षा करेगा और इस संबंध में नियमानुसार उचित कदम उठाए जाएंगे।

घटना में घायल छात्र अपने हॉस्टल में आ चुके हैं। आईआईटी, बीएचयू और अन्य उच्च अधिकारियों की बैठक करने पर सहमति बनी है। घटना हुई है तो निश्चित रूप से कार्रवाई भी होगी लेकिन कैंपस के सभी छात्र और छात्राओं की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाएगा। जल्द ही बैठक कर आगे की कार्यविधि और सुरक्षा के मानकों को तय किया जाएगा। – प्रो. संजय सिंह, चीफ प्रॉक्टर, आईआईटी बीएचयू

कई वीडियो वायरल हुए

विज्ञान संस्थान के बाहर से भागते हुए एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें दिख रहा कि आईआईटी के छात्र शोर मचाते हुए तेजी से भाग रहे हैं। आसपास खड़े लोगों ने भी उनको यहां से जल्दी भाग जाने की हिदायत दी। वहीं, पूरे दिन सोशल मीडिया पर कई पुराने वीडियो भी वायरल होते रहे। दोनों ओर के छात्र अपने-अपने पेज से खुद को बेहतर लड़ाका घोषित करने में लगे रहे। हालांकि पूरे मामले को लेकर लंका थाने में किसी की ओर से शिकायत नहीं की गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000