पांच साल की बच्ची से ई-रिक्शा चालक पड़ोसी पर अश्लील हरकत का आरोप, भीड़ ने जमकर की धुनाई

नोएडा। सेक्टर 25ए स्थित स्पाइस माल के पास डंपिंग ग्राउंड में पड़ोसी की पांच साल की बच्ची संग ई-रिक्शा चालक को सोमवार दोपहर लोगों ने पकड़ लिया। लोगों का दावा है कि आरोपित बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। लोगों ने पिटाई कर आरोपित चालक को सेक्टर 24 थाना पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची के पिता की शिकायत पर अश्लील हरकत करने व पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। बच्ची का मेडिकल कराया है।

मूल रूप से बंगाल का रहने वाला व्यक्ति सेक्टर 20 थाना क्षेत्र के एक गांव में रहकर ई-रिक्शा चलाता है जबकि उसी के गांव की रहने वाली महिला घरेलू सहायिका है। दोनों परिवार का घर आना-जाना है। महिला अपनी पांच साल की बेटी के साथ सोमवार को काम पर गई थी। व्यक्ति दोनों को ई-रिक्शे से छोड़ने गया था। महिला ने सेक्टर 25 की कोठी से बेटी को गद्दा देकर ई-रिक्शे से घर छोड़ने के लिए भेजा था। व्यक्ति डंपिंग ग्राउंड के पास शौच करने के लिए रूक गया। बच्ची को भी अपने साथ ले गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वहां पर शौच करते समय बच्ची से अश्लील हरकत कर रहा था, जबकि आरोपित का कहना है कि वह बच्ची को शौच कराने के लिए रूका था। लोगों ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने का शोर मचा दिया।इससे मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। कुछ लोगों ने आरोपित को पकड़कर धुन भी दिया। एक युवक ने अपनी बेल्ट से भी पीटा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपित को थाने ले आई। एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि दोनों परिवार परिचित हैं। मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000