सुल्तानपुर मर्डर,(फोटो) उत्तरप्रदेश एक साल से अफेयर; अब प्रेमी से कराया पति का कत्ल, खुद ने भी किया ये घिनौना काम; महेश हत्याकांड की कहानी By Khulasa India News Desk Last updated Sep 6, 2025 65 उत्तर प्रदेश में प्रेम प्रसंग में एक और पति मारा गया है। महिला के प्रेमी से खुद अपने सामने पति की गला कटवाकर हत्या करा दी। पत्नी के मोबाइल फोन से हत्या का रहस्य खुला। वारदात के दिन पत्नी पूजा और उसके प्रेमी के बीच 20 से अधिक बार बात हुई।सुल्तानपुर में चांदा के किंदीपुर बाजार स्थित बाग में बुधवार रात युवक की निर्मम तरीके से गला रेतकर की गई हत्या का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, पत्नी के सामने ही प्रेमी ने उसके पति का गला काटा। पत्नी ने भी अपने पति के सीने पर ईंट से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस को वारदात में इस्तेमाल चाकू और ईंट भी मिल गई है। शुक्रवार को एसपी कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह चांदा के कयामुद्दीनपुर निवासी मजदूर महेश का शव किंदीपुर बाजार की एक बाग में मिला था। गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई थी। वारदात के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गईं। एसओजी व सर्विलांस टीम के सहयोग से घटना का खुलासा हो गया। एक साल से पूजा और जयप्रकाश से अफेयर महेश की हत्या करने में पत्नी पूजा व उसका प्रेमी जय प्रकाश उर्फ डंगर निवासी बड़ागांव, चांदा शामिल थे। हत्यारोपी पूजा ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल से उसका संबंध जयप्रकाश से है। जय प्रकाश किंदीपुर बाजार में डीजल-पेट्रोल बेचता था। वह घर भी आता-जाता था। लुधियाना वापस नहीं गया था महेश पूजा का पति महेश पहले लुधियाना में मजदूरी करता था। लुधियाना से महेश इस वर्ष की शुरुआत में घर आया तो वापस नहीं गया। उसके घर पर रहने से पूजा व जयप्रकाश एक-दूसरे से मिल नहीं पाते थे। अधिक शराब पीने से नशे में हो गया था महेश दोनों ने मिलकर महेश को रास्ते से हटाने का फैसला लिया। साजिश के तहत बुधवार शाम को जय प्रकाश ने महेश को शराब पिलाई। अधिक शराब पीने से महेश बहुत ज्यादा नशे में हो गया। जय प्रकाश ने उसे घर पहुंचाने का भरोसा दिया। पूजा के सामने प्रेमी ने काटा महेश का गला किंदीपुर बाजार की बाग में पहुंचते ही जय प्रकाश ने महेश को पेड़ के नीचे गिरा दिया। उसके बाद आरोपी ने महेश की पत्नी पूजा को फोन करके बुला लिया। उसके सामने जयप्रकाश ने चाकू से महेश का गला काटा। इसके बाद पूजा ने अपने पति के सीने पर ईंट से कई वार किए। दिखावे के लिए दोनों ने ड्रामा भी किया बृहस्पतिवार को दोनों दिखावे के लिए लोगों के बीच में ड्रॉमा करते रहे। एएसपी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर बाग में ही एक जगह से मिट्टी में दबा चाकू, खून लगा आरोपी का शर्ट व ईंट मिल गया है। दोनों के मोबाइल भी पुलिस को मिल गए हैं। हत्यारोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया। पूजा के मोबाइल से खुला हत्या का रहस्य पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक की पत्नी पूजा के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया। सर्विलांस सेल से निकाले गए सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) से पता चला कि पूजा और जयप्रकाश के बीच छह माह में काफी बातचीत हुई थी। बुधवार के दिन पूजा व जय प्रकाश ने एक-दूसरे को करीब 20 से अधिक बार कॉल किया था। रात में वारदात के समय भी दोनों के मोबाइल पर बात होने के सबूत मिले हैं, जिससे दोनों के बीच की कड़ियां जुड़ गईं। 65 Share