पहलगाम हमले के बाद चिन्हित 14 स्थानीय आतंकियों में से, कुलगाम मुठभेड़ में मारे गए दो पाकिस्तानी आतंकी
पहलगाम हमले में शामिल एक और आतंकी ढेर हो गया। सूची में शामिल 14 आतंकियों में अब तक आठ मारे जा चुके हैं। सुरक्षाबलों की हिटलिस्ट में अब छह आतंकी हैं। इनमें 3 हिजबुल और 3 लश्कर के आतंकी हैं। कुलगाम के गुडर वन क्षेत्र में 12 घंटे से अधिक चली मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकियों में एक दरमडोरा शोपियां का आमिर अहमद डार है। इसका नाम पहलगाम हमले के बाद जारी की गई 14 स्थानीय आतंकियों की सूची में शामिल था। वे घाटी में सक्रिय थे और पाकिस्तानी आतंकवादियों के साथ आतंक फैला रहा था। अब सूची में शामिल 8 आतंकी ढेर हुए चुके हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आमिर ‘सी केटेगरी’ का आतंकी था। आमिर लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। 30 सितंबर, 2023 में आतंकी बना था। मारा गया दूसरा लश्कर आतंकी रहमान भाई पाकिस्तानी है। वह काफी समय से पीर पंजाल में सक्रिय था अधिकारी ने बताया कि 2 अगस्त को कुलगाम के अखल वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में कच्चीपोरा पुलवामा के हारिस नजीर को मार गिराया था। वह लश्कर आतंकी था। उसका नाम भी 14 आतंकियों की सूची में शामिल था। 14 सक्रिय आतंकियों में से तीन को 13 मई को शोपियां के शुक्रू और 3 अन्य को 15 मई को त्राल के नादर में मार गिराया था। एक अन्य आतंकी 2 अगस्त को कुलगाम के अखल में ढेर किया गया था।