बीड़ी देने से किया इनकार तो युवक ने ड्राइवर को काट डाला

उत्तर प्रदेश के बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में एक लोडर ड्राइवर की एक शख्स ने फावड़े से वार कर हत्या कर दी।  वह भी सिर्फ इसलिए क्योंकि मृतक ने आरोपी को बीड़ी देने से मना कर दिया था, जिसके बाद आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।  दरअसल, बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के उड़ला जागीर गांव के रहने वाले 53 साल के अब्दुल हामिद ठिरिया निजावत खां में जावेद खान की बिल्डिंग मटेरियल की दुकान से लोडर पर रेत-बजरी ढ़ोने का काम करते थे। सोमवार देर रात वह अपने बेटे नदीम के साथ किसी ग्राहक के घर पर रेत डालकर लौटे थे। दुकान पर पैसे देने के लिए नदीम अंदर गया और अब्दुल हामिद बाहर खड़े होकर इंतजार कर रहे थे।

बीड़ी देने से कर दिया था इनकार

इसी दौरान ठिरिया निजावत खां का रहने वाला युवक शहरोज वहां पहुंचा। उसने अब्दुल हामिद से बीड़ी मांगी। हामिद ने इनकार कर दिया तो शहरोज गाली-गलौज पर उतर आया। देखते ही देखते उसने लोडर में रखा फावड़ा उठाया और अब्दुल हामिद पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसने हामिद के सिर और सीने पर फावड़े से वार किया और उन्हें काट डाला। इस हमले से हामिद गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। चीख-पुकार सुनकर नदीम और जावेद खान बाहर दौड़े। दोनों ने घायल हामिद को तुरंत नजदीकी प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। कैंट पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए। इसके बाद पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज में साफ दिखा कि कैसे हामिद पर आरोपी ने ताबड़तोड़ हमले किए। इसके बाद वह भागने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। कैंट थाने के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी शहरोज नशे का आदी है। वह अविवाहित है। घटना के पीछे किसी भी तरह की पुरानी रंजिश से इनकार किया गया है। मृतक की पत्नी शाहजहां ने भी बयान दिया कि सिर्फ बीड़ी न देने की बात पर ही यह खौफनाक हत्या हुई है।

परिजन का रो-रोकर बुरा हाल

इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। हामिद की पत्नी का और परिजन का उनकी मौत के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। और उस पर हत्या की धारा में केस दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000