GST डिप्टी कमिश्नर को बुआ-भतीजे ने तवे से पीटा, कानपुर से आए थे लखनऊ… ये थी रंजिश की वजह

लखनऊ (Lucknow) के विभूति खंड स्थित राज्य कर मुख्यालय (State Tax Headquarters) में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब कानपुर से आए बुआ-भतीजे ने GST डिप्टी कमिश्नर प्रमोद कुमार पर तवे से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में प्रमोद कुमार के हाथ और पैर में चोटें आईं और खून बहने लगा। चीख-पुकार सुनकर दौड़े कर्मचारियों ने बीचबचाव कर किसी तरह डिप्टी कमिश्नर को बचाया और दोनों हमलावरों को दबोच लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

विभूति खंड निवासी प्रमोद कुमार वर्तमान में लखनऊ में राज्य कर मुख्यालय में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 1 बजे कानपुर के बर्रा निवासी रानी निगम और उनका भतीजा इंद्रजीत निगम उनकी केबिन में घुस आए। आते ही दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब प्रमोद ने इसका कारण पूछा तो इंद्रजीत ने तवे से उन पर हमला कर दिया। बचाव में प्रमोद ने हाथ आगे किए, जिससे उनके हाथ और पैर में चोटें आईं और खून बहने लगा।शोर सुनकर ऑफिस में मौजूद अन्य कर्मचारी दौड़कर मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने देखा कि बुआ-भतीजा जोड़ी गाली-गलौज के साथ डिप्टी कमिश्नर पर हमला कर रही थी। कर्मचारियों ने तुरंत बीच बचाव किया। हमलावर धमकी देते हुए भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन कर्मचारियों ने उन्हें दौड़कर पकड़ लिया।

पुरानी रंजिश बनी हमले की वजह

विभूति खंड थाने के इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि प्रमोद कुमार पहले कानपुर में तैनात थे और कुछ साल पहले उनका तबादला लखनऊ हुआ था। उस दौरान इंद्रजीत निगम उनके कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था। साल 2021 में इंद्रजीत ने अपने एक रिश्तेदार के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। उसे शक था कि प्रमोद कुमार ने उस केस में उसके खिलाफ पैरवी की थी, जिसके चलते वह रंजिश रखता था। इसी रंजिश के कारण रानी निगम और इंद्रजीत ने मिलकर इस हमले को अंजाम दिया।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पुलिस ने दोनों आरोपियों, रानी निगम और इंद्रजीत निगम, को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

डिप्टी कमिश्नर का बयान

डिप्टी कमिश्नर प्रमोद कुमार ने इस घटना पर कहा- मेरी दोनों आरोपियों से कोई व्यक्तिगत पहचान नहीं है। मैं उन्हें नहीं जानता।वो केबिन में घुसते ही मुझ पर हमला करने लगे। उन्होंने कर्मचारियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना की, जिनके हस्तक्षेप से उनकी जान बच सकी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000