बाइक चोरी हो गई है,रोते हुए पहुंचा युवक; बात सुने बगैर दरोगा ने बाल खींचकर मारे थप्पड़

उत्तर प्रदेश के बरेली के सिरौली थाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि थाने में मौजूद एक दरोगा शिकायत करने आए युवक को बाल पकड़कर बेरहमी से थप्पड़ मारता है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पीड़ित युवक का नाम शिशुपाल है। मामला बरेली से 80 किलोमीटर दूर सिरौली थाने का है। गांव संग्रामपुर का रहने वाला शिशुपाल नाम का युवक अपनी बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचा था। उसका आरोप है कि नवीगंज क्षेत्र से उसकी बाइक चोरी हुई है।

लेकिन जब वह थाने पहुंचा तो दरोगा ने उसकी पिटाई कर दी।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक थाने के अंदर अपनी बाइक पर बैठा था। उसी दौरान दरोगा आता है। इसी बीच पास खड़ा कोई शख्स युवक से उसकी जाति पूछता है। जैसे ही युवक अपनी जाति बताता है, दरोगा जो उस समय मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था, अचानक फोन काटकर युवक के पास पहुंचता है। दरोगा युवक के बाल पकड़कर उसे बाइक से नीचे खींच लेता है और बिना कुछ सुने लगातार थप्पड़ मारने लगता है।

पुलिस ने युवक को मारे थप्पड़, खींचे बाल

वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि युवक कह रहा है मेरी बाइक नवीगंज से चोरी हो गई है, मैं शिकायत करने आया हूं।लेकिन दरोगा उसकी एक न सुनते हुए लगातार उसकी पिटाई करता रहता है।

थाने में खड़े लोग बने मूकदर्शक

वीडियो में यह भी दिख रहा है कि थाने में कई लोग मौजूद थे। कुछ पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग भी खड़े दिखाई दे रहे हैं। सब कुछ उनकी आंखों के सामने हो रहा था, लेकिन किसी ने बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई। युवक को सरेआम थप्पड़ मारे जाते रहे और वह अपनी शिकायत सुनाने की कोशिश करता रहा।  यह पूरा मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब शिकायतकर्ता को ही थाने में इस तरह पीटा जाएगा, तो आम आदमी अपनी समस्या लेकर कहां जाएगा।

एसपी साउथ ने लिया संज्ञान, सीओ से मांगी रिपोर्ट

वीडियो वायरल होने के बाद एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि इस घटना की जानकारी उन्हें मिली है और इस पर सीओ से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद दरोगा के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

वहीं पुलिस विभाग में भी इस घटना को लेकर हलचल मच गई है। सोशल मीडिया पर लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि पुलिस से न्याय की उम्मीद करने वाले ही अब पुलिस की मार झेल रहे हैं।

वीडियो से बढ़ी पुलिस की किरकिरी

यह पहला मौका नहीं है जब बरेली पुलिस पर इस तरह का आरोप लगा हो, लेकिन इस बार घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस विभाग की किरकिरी और ज्यादा बढ़ गई है। आम जनता लगातार वीडियो को शेयर कर रही है और दरोगा की हरकत पर कड़ी नाराजगी जता रही है। लोगों का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति अपनी चोरी की शिकायत करने थाने जाएगा और उसे ही इस तरह पीटा जाएगा तो इससे आम जनता का भरोसा पुलिस पर से उठ जाएगा।

जांच के बाद तय होगी कार्रवाई

फिलहाल पुलिस अधिकारी कह रहे हैं कि मामले की जांच चल रही है। सीओ स्तर से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दरोगा पर क्या कार्रवाई होगी, यह साफ हो जाएगा। लेकिन इतना तय है कि वीडियो वायरल होने से पुलिस विभाग की छवि एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000