ऑनलाइन गेमिंग का जाल: नाबालिग ने पिता के बैंक खाते से उड़ाए 14 लाख, फिर उठाया घातक कदम; लाश देख कांप गए घरवाले

ऑनलाइन गेम फ्री फायर के जाल में फंसकर राजधानी लखनऊ में 13 साल के यश ने जान दे दी। मकान बनवाने के लिए खेत बेचकर बैंक में जमा पिता के 14 लाख रुपये वह गेम में हार गया था। इससे वह घबरा गया था। घरवालों के भय से उसने यह भयावह कदम उठा लिया। राजधानी लखनऊ में ऑनलाइन गेम फ्री फायर खेलकर पिता के 14 लाख रुपये हारने के बाद 13 वर्ष के मासूम यश को जान देने के लिए मजबूर होना पड़ा। वह ऑनलाइन गेम के मकड़जाल में उलझ चुका था। जीत के लालच में या फिर हारी हुई रकम वापसी के लिए वह मात्र डेढ़ महीने में ही भारी-भरकम रकम हार गया। उसके घरवाले बताते हैं कि वह कुछ दिन से किसी से ठीक से बात नहीं कर रहा था। उसके बदले हुए हावभाव को पहचान नहीं सके कि कोई बात उसे परेशान कर रही है।

किसान पिता सुरेश व मां विमला को मलाल है कि बेटे ने एक बार उनसे अपनी परेशानी नहीं बताई। यश की मौत से दोनों सुधबुध खो बैठे हैं। सुरेश एक ही रट लगाए हैं कि पैसे तो आ जाते, लेकिन बेटा लौटकर नहीं आएगा। यश ने उन्हें पैसे हारने की बात बताई होती वह उससे नाराज नहीं होते। घरवाले बताते हैं कि यश फ्री फायर गेम का लती हो गया था। स्कूल से लौटते ही मोबाइल फोन लेकर बैठ जाता था।

ऐसे पता चली बात

सुरेश ने बताया कि सोमवार को जरूरत पड़ने पर वह 20 हजार रुपये निकालने बैंक गए थे। खाते में रकम न होने की जानकारी हुई। उनकी शिकायत पर मैनेजर ने स्टेटमेंट निकाला। इसमें पता चला कि पूरी रकम फ्री फायर गेम खेलने के दौरान खर्च की गई है। इससे पहले कि सुरेश यश से इस बारे में पूछताछ करते, उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

सुरेश ने आगे बताया कि घर में एक ही मोबाइल फोन है। फोन नंबर से उनका बैंक खाता लिंक है। यश ने उसी फोन में फ्री फायर डाउनलोड किया और गेम खेलने लगा। लालच में वह रकम लगाता गया और पूरा खाता खाली कर दिया।

गायब हो गया फोन का सारा डाटा

सुरेश का मोबाइल फोन सोमवार रात 9.00 बजे के बाद अचानक री-सेट हो गया। गैलरी, कॉल लॉग, मैसेज, फेसबुक, फ्री फायर गेम के अलावा सभी सोशल मीडिया अकाउंट अपने आप डिलीट हो गए। घरवालों को इसकी जानकारी करीब 10 बजे हुई। माना जा रहा है कि आत्महत्या से पहले यश ने फोन को री-सेट किया था।

ऑनलाइन गेम में रकम हारने पर पहले भी लोगों ने दी है जान

  • 21 अगस्त 2025 को गोमतीनगर विस्तार में इंटर के छात्र ने ऑनलाइन गेमिंग की लत के कारण फंदा लगा लिया था।
  • 23 जनवरी 2024 को बंथरा में गेम खेलने में दस लाख का कर्ज होने पर दसवीं के छात्र ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली थी। उसने दम तोड़ दिया था।
  • 07 फरवरी 2024 को गेम में 14 लाख हारने पर निजी कंपनी के कर्मचारी ने फंदा लगा लिया था।
  • 11 दिसंबर 2024 को गोमतीनगर में ऑनलाइन गेम में 20 हजार रुपये का कर्ज चढ़ने पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने फंदा लगा लिया था।

    ऑनलाइन गेम से बच्चों को रखें दूर

    • 18 साल से कम उम्र के बच्चों को ऑनलाइन गेमिंग से दूर रखें।
    • बच्चों को तय समय तक ही गेम खेलने दें। आउटडोर गेम खेलने के लिए प्रोत्साहित करें।
    • अभिभावक नहीं एक दोस्त बनकर बच्चों को ऑनलाइन गेमिंग के दुष्प्रभाव बताएं।
    • जरूरत से ज्यादा सख्ती न बरतें और बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें।
    • बच्चों को मोबाइल फोन देकर एकांत में न बैठने दें।
    • बच्चे को गेम की लत लग गई हो तो मनोचिकित्सक से सलाह लें।
    • बच्चों को बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर वाला फोन न दें।

    ऑनलाइन गेम की लत लगने के लक्षण

    • बात-बात पर चिड़चिड़ापन या फिर आक्रामक होना।
    • दोस्तों और संबंधियों से दूरी बना लेना।
    • वास्तविक दुनिया की समस्याओं से बचने के लिए गेम खेलना।
    • शारीरिक रूप से थकान, आंखों में तनाव होना।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000